जयपुर की बहू मोनिका ने रचा इतिहास
अफ्रीका महाद्वीप के सबसे ऊंचे माउंटेन पर फहराया तिरंगा
5895 मीटर की हाइट वाले किलिमंजारो माउंटेन को 22 घंटे में किया फतह
किलिमंजारो से देशवासियों को दिया “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का दिया सन्देश
जयपुरवासियों ने दी मोनिका को बधाई
जयपुर | भारत की बेटियां दुनिया में अपनी काबलियता का परचम लहरा रही हैं। जब लड़कियां किसी मुकाम को हासिल कर लेती हैं तो पूरा देश उन पर गर्व महसूस करता है। आज हम जिस लड़की के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम है मोनिका, जिसने ने साऊथ अफ्रीका के तंजानिया में माउंट किलिमंजारो को फतेह करके भारत देश का नाम रोशन किया है। जयपुर के जिले दूदू के भगवतसिंगपुरा की रहने वाली मोनिका ने 27 जुलाई 2019 को अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर चढ़ाई शुरू की और मात्र 22 घंटे में चोटी पर पहुंच कर सफलता हासिल की। खास बात यह है कि आमतौर पर इस चोटी पर चढ़ने के लिए 6 से 8 दिन लगते हैं, जिसे मोनिका ने सिर्फ 22 घंटे में पूरा कर दिखाया। 27वर्षीय मोनिका ने 5895 हाईट पर पहुंच कर तिरंगा फहराया ओर राष्ट्रगान गाया … साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का भी देशवाशियों को संदेश दिया…उनकी इस कामयाबी से प्रदेश और देश गर्व महसूस कर रहा है। मोनिका का सफर यही खत्म होने वाला नहीं है। उनका अगला लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट ऐवरेस्ट पर चढऩा है। । किलिमंजारो की चढ़ाई के समय तापमान माउनस बीस डिग्री तक पहुंच गया था। इसके अलावा मोनिका को 130 डिग्री बुखार भी आया लेकिन वो भी मोनिका के हौसलों को हरा नहीं पाई। उसने साबित कर दिया कि बेटियां मां-बाप का गर्व है। मोनिक ने बताया कि ये मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल है…..आपको बता दे कि मोनिका दूदू के भगवतसिंहपुरा गांव की निवासी है….वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिकस में स्वर्ण पदक विजेता भी रह चुकी है….मोनिका 2 साल से ट्रेकिंग कर रहे ही है…….. इधर जयपुरवासियों ने मोनिका के रिकॉर्ड पर उन्हें बधाइ दी। मोनि बुखार भी का ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया। इस दौरान मोनिका ने उन सभी लोगों का धन्यवाद जताया जिन्होंने हौसला अफजाई की ओर आर्थिक मदद कर इस मुकाम तक पहुंचाया।