जयपुर। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. नरोत्तम लाल जोशी की पुण्यतिथि पर आज उन्हें विधानसभा में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।
मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत ने स्व. जोशी के चित्रा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। पूर्व विधायक श्री नवरंग सिंह, विशेषाधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र पिछोलिया सहित विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी स्व. जोशी को पुष्पांजलि अर्पित की।
स्व. जोशी के परिजनों में उनके सुपुत्रा श्री सतीश जोशी, पुत्रावधु श्रीमती मंगला जोशी, सुपौत्रा श्री शैलेष जोशी, सुपौत्रावधु श्रीमती संगीता जोशी, प्रपौत्रा श्री समीर जोशी, प्रपौत्राी सुश्री तनीषा जोशी तथा पौत्राी शोभना शर्मा ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावांजलि दी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे पंडित नरोत्तम लाल जोशी का जन्म 16 दिसम्बर,1914 को झुंझुनू में हुआ। प्रारम्भ से ही राष्ट्रीय विचारधारा से जुडे़ होने के कारण उन्होंने स्वतंत्राता संग्राम में भाग लिया और सामन्ती शोषण के खिलाफ प्रजामंडल आन्दोलनों में सक्रिय भूमिका निभायी। स्वाधीनता के बाद प्रदेश में 1952 में हुए पहले आम चुनाव में वे विधानसभा के सदस्य बने और उन्हें 31 मार्च 1952 को प्रथम राजस्थान विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष के रूप में चुना गया। स्व. जोशी मार्च 1952 से 25 अप्रैल, 1957 तक विधानसभा के अध्यक्ष रहे। स्व. जोशी के कार्यकाल में ही विधानसभा का स्वरूप निर्धारण हुआ, विधानसभा सचिवालय की स्थापना हुई तथा सदन के संचालन की प्रक्रियाएं तथा परम्पराओं का सूत्रापात हुआ। उनका निधन 3 दिसम्बर, 1994 को जयपुर में हुआ।
डॉ. डी.आर. भण्डारी के निधन पर गहरी संवेदना
जयपुर। मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुधीर भण्डारी के पिता वयोवृद्ध चिकित्सक डॉ. डी.आर. भण्डारी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। गहलोत ने सपरिवार यहां बापूनगर स्थित डॉ. भण्डारी के निवास पर पहुंचकर पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाया । मुख्यमंत्राी के लम्बे समय से भण्डारी परिवार से आत्मीय सम्बन्ध हैं। मुख्यमंत्राी स्वर्गीय डॉ. डी.आर. भण्डारी की शव यात्रा एवं अंत्येष्टि में भी शामिल हुए । गहलोत ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।