1. धनतेरस या धनवंन्तरी तृयोदशी:— धनतेरस को देवताओं के चिकित्सक भगवान धनवंतरी की जयंती के रूप में मनाया जाता है, पोराणिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान धनवंतरी समुद्र मंथन के दौरान अवतरित हुए थे | इस दिन को शुभ मानते हुए लोग बर्तन, सोना–चादीं आदि खरीदना शुभ एवं मंगलकारी मानते हैं।
2. नरक चतुर्दशी:— कार्तिक मास के क्रष्णपक्ष की चतुर्दशी को नरक चतुदर्शी के रूप में मनाया जाता है, कुछ जगह इसे छोटी दिवाली भी कहते हैं | कहा जाता है कि ईसी दिन भगवान कृष्ण ने राक्षस नरकासुर को मारा था। नरक चतुदर्शी को बुराई एवं अंधकार पर अच्छाई एवं प्रकाश की विजय के संकेत के रुप में मनाया जाता है। आज के दिन लोग अपने घरों के आसपास बहुत से दीपक जलाते है और घर के बाहर रंगोली बनाते है। नरक चतुदर्शी के दिन सूर्योदय से पहले स्नान करने का महत्व गंगा के पवित्र जल में स्नान करने के बराबर माना जाता है।
Dr J.K. Garg