हादसे में आईएएस अधिकारी वीएस सिंह का निधन

जयपुर । वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वी.एस. सिंह का सोमवार सुबह कार दुर्घटना में निधन हो गया। वे सुबह 7.30 बजे जयपुर के सेंट्रल पार्क से मॉर्निग वॉक करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे और उनका एक साथी घायल हो गया। सिंह को एसएमएस में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सिंह का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 10 बजे होगा।

प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर सुबह ही पहुंच गए थे और घटना की जांच शुरू कर दी। 57 वर्षीय वीएस सिंह वन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। वे 1978 के बैच के आईएएस अधिकारी थे। वे गृह सचिव रहे। पूर्व में जयपुर के कलेक्टर भी रहे।

सिंह का जन्म 25 जुलाई 1955 में हुआ था। वे मूलत: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी निवासी थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रतिपक्ष की नेता वसुंधरा राजे ने उनके निधन पर शोक जताया है।

error: Content is protected !!