बिरमानी विद्यालय का हैंडपंप खराब

पीने के पानी के लिए बच्चे परेशान
फ़िरोज़ खान
बारां 16 दिसंबर । राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिरमानी में लगा हैंडपंप काफी समय से खराब होने के कारण बच्चो को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है । अध्यापक भगवान सिंह खंगार ने बताया कि विद्यालय में 50 बच्चो का नामंकन है । उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष से विद्यालय का हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है । पास में ही माँ बाड़ी केंद्र संचालित है । इस कारण बच्चो को पीने का पानी नही मिल रहा है । घरो से बोतले भरकर लाते है । उन्होने बताया कि पोषाहार बनाने के लिए भी दिक्कत हो रही है । बर्तन साफ करने के लिए भी दिक्कत हो रही है । अवगत कराने के बाद हैंडपंप को ठीक नही किया गया है। अध्यापक ने बताया कि बच्चे बार बार पानी के लिए घर पर जाते है इस कारण पढ़ाई में भी व्यवधान होता है । यह विद्यालय शाहाबाद ग्राम पंचायत में आता है । इस गांव में 40 परिवार निवास करते है । इसी तरह कस्बानोनेरा ग्राम पंचायत के गांव स्वास में खेरुआ समुदाय के करीब 200 परिवार निवास करते है । पठार स्वास में लगे दोनों हैंडपंप खराब पड़े हुए है । वर्तमान में पुरानी स्वास से जाकर पीने का पानी लाते है । गांव की ममता बाई, ललता बाई, सीमा बाई, मीरा बाई, कस्तूरी बाई ने बताया कि इस गांव में टयूबवेल व मोटर लगायी जावे तब जाकर लोगो की पानी की समस्या खत्म होगी

error: Content is protected !!