‘आयुष्मान भव’ से मिलेगा बेहतर और स्वस्थ कल

फ़िरोज़ खान
कोटा 19 दिसम्बर । आयुष्मानभव अभियान के तहत गुरुवार को सेंट्रल पब्लिक शिक्षांतर कोटा में सामूहिक स्वस्थ्य शपथ का आयोजन किया गया।
‘आयुष्मान भव’ महाअभियान के अंतर्गत आयु टीम ने मेडिकल रिकॉर्डस को आयु ऐप में सुरक्षित रखने की मुहीम चालू की है। इसके दौरान कोटा के विभिन्न स्कूल में विद्यार्थीओ से स्वस्थ्य शपथ दिलाई जाएगी।
मेडिकल रिकार्ड्स इलाज के समय काफी महत्वपुर्ण साबित होते है। इस ऐप में मरीज के बीमारियों का रिकॉर्ड एवं विभिन्न टेस्ट्स सुरक्षित रखे जा सकते है।
पुराने टेस्ट्स से इलाज में काफी बचत की जा सकती है।
इस प्रक्रिया में पुराने मेडिकल रिकॉर्ड से डॉक्टर को इलाज करने में काफी सहूलियत होगी और समय की भी बचत होगी।
निति आयोग ने भी हेल्थ रिकार्ड्स के डिजिटलीकरण का सुझाव देते हुए कहा की इससे स्वास्थ्य क्षेत्र में काफी सुधार आएगा।
इस मुहीम में अब तक 59 स्कूल तैयार हो चुके है। अभी तक 4 लाख लोगो के डाटा का डिजिटलीकरण हो चुका है । यह कार्यक्रम 6 जनवरी तक चलेगा । जिसके बाद 12 जनवरी को आयु उत्सव मनाया जाएगा।

error: Content is protected !!