सिर पर सिलेंडर धरे मुट्ठियां ताने महिलाओं ने जताया विरोध

बीकानेर 13 फरवरी 2020। जिला महिला कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस की कीमत में ₹145 की बढ़ोतरी करने के विरोध में कलेक्टर कार्यालय के समक्ष भारी संख्या में आक्रोशित महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया एवं जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने जनता की जेब पर करंट लगा दिया है। सरकार रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी को वापस ले और कच्चे तेल के दाम में गिरावट का फायदा देश की जनता को प्रदान करे। उन्होंने कहा कि ‘‘मोदी सरकार ने रसोई गैस की क़ीमत 144 रुपये बढ़ाई। दिल्ली चुनाव के दौरान अमित शाह ने करंट लगाने की बात की। अब जनता की जेब पर करंट लगा दिया गया है।”
रेहाना रियाज ने कहा, ‘‘देश में प्रति उपभोक्ता 12 सिलेंडर के वार्षिक खपत के आधार पर हिसाब लगाएं तो मोदी जी ने इस वृद्धि से जनता की जेब से साल में 43562 करोड़ रुपये निकाल लिया। इसे कहते हैं कि मोदी जी का करंट जिससे जोर का झटका जोर से लगता है। इससे महिलाओं के बजट पर ग्रहण लगा है।”
शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम हो रहे हैं। अगर आपको देश की जनता पर बोझ डालना था तो इसका उल्लेख बजट में करना था। बजट में इसकी चर्चा नहीं और पिछले दरवाजे से कीमत बढ़ा दी। हमारी मांग है कि रसोई गैस की इस वृद्धि वापस ली जाए और कच्चे तेल के दाम में कटौती का फायदा आम लोगों को दिया जाए।
देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹145 से लेकर ₹150 तक कि वृद्धि की गई है।जो आम आदमी के लिए भारी पीड़ादायक जनविरोधी फैसला है।मोदी सरकार के इस जनविरोधी निर्णयों के कारण आम आदमी महंगाई की मार झेलते हुए खोखला होता जा रहा है।
इस अवसर पर शिवरी चौधरी,सरस्वती लेघा, सरोज सरगरा,सुषमा बारूपाल,कमला बिश्नोई,हबीबा चौधरी,राज भटनागर,पार्षद अंजना खत्री,मनभरी,प्रेमलता राठौड़,सरला गोयल,मुमताज शेख,मुमताज बानो, आशा स्वामी,आलम बानो, लक्ष्मी गुप्ता,बसिरण,विमला फौगा, शकीला बानो,संतोष प्रजापत सहित महिलाओ ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।

error: Content is protected !!