इंडियन ट्रेलब्लज़ेर ने अपने सदस्यो के साथ लीग से हट कर खेल खेले

जयपुर। आज इंडियन ट्रेलब्लज़ेर ने अपने सदस्यो के साथ लीग से हट कर खेल खेले।
मौका था आज 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का जिसको की पूर्ण क्लब सदस्यो ने अपने घर पर ही रह कर क्लब खेलो का आयोजन किया।
डायरेक्टर डॉ. नीरज माथुर के अनुसार क्लब सदस्यो के लिए भारतीय वायु सेना से सेवानिर्वित श्री सत्य प्रकाश जी को सामान्य ज्ञान के प्रश्नोत्तरी प्रतिस्प्रधा करने के लिए नियुक्त किया गया जिसमें की दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच 5 सवाल पूछे गये, जिसमे हर सवाल की अलग अलग विजेता घोषित किये गए जिसमे नीतू शर्मा, सुविधा जैन , कंचन स्वामी, वंशिखा सिंगल और सपना सोनी विजेता रहे।
वही दूसरी प्रतिस्पर्धा में जनता कर्फ्यू के दौरान शाम 5 बजे थींम बेस थाली बजाने की प्रतियोगिता कराई गई जिसमें क्लब सदस्यो में अलग अलग कोई टरॉय कलर तो को आर्मी कोई पूर्ण भारतीय परिधान आदि में शाम 5 बजे से थाली बजवाई गई जिनके विडियो ग्रुप में मंगवाए गए जिसमे शालू मेहरा विजेता रही।

error: Content is protected !!