गुजरात चुनाव में जुटे राजस्थान के नेता

गुजरात विधानसभा चुनाव में राजस्थान के भी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने चुनाव अभियान की कमान संभाली है। राजस्थान से सटे गुजरात के आधा दर्जन जिलों में कांग्रेस एवं भाजपा के नेताओं को चुनाव अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिन तक कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार के बाद शुक्रवार को ही जयपुर लौटे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए रविवार एवं सोमवार को गुजरात दौरे पर रहेंगी। वे आठ चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गुजरात चुनाव में प्रदेश के 96 नेताओं और कार्यकत्र्ताओं को प्रचार और अन्य व्यवस्थाओं में लगाया है। इनमें तीन मंत्री, 2 सांसद और 13 विधायक शामिल है।

राजस्थान के नेता, केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी, मोहन प्रकाश पहले से ही गुजरात चुनाव अभियान में जुटे हुए है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर पिछले एक माह से गुजरात चुनाव अभियान में शामिल है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी से निकटता के चलते वे गुजरात में सक्रिय है।

भाजपा ने दो दर्जन नेताओं एवं गुजरात से सटे उदयपुर संभाग के कार्यकर्ताओं को चुनाव अभियान में भेजा है।

error: Content is protected !!