प्रदेश के बिगड़े हालात पर पूनियां ने राज्यपाल से हस्तक्षेप का किया अनुरोध

जयपुर।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनियां ने टोंक के कसाई मोहल्ले में कर्फ्यू के दौरान लोगों को समझाने गए पुलिसकर्मियों पर हमले की निंदा की है। पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की है क हमला करने वालों पर एनएसए लगाया जाए। पूनियां ने प्रदेश के बिगड़े हालात में राज्यपाल कलराज मिश्र से बात कर उनसे हस्तक्षेप का अनुरोध किया है।पूनियां ने राज्यपाल से कहा कि स्थिति बिगड़ती जा रही है। सरकार की धर्म विशेष के प्रति विशेष सहानुभूति के कारण वो निष्पक्ष होकर जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही है। यहां तक की अपनी पुलिस का भी मनोबल गिरा रही है। राज्यपाल ने उन्हें आश्वस्त किया कि वो इसे गम्भीरता से लेंगे। पूनियां ने सरकार पर आरोप लगाया कि तुष्टिकरण की नीति के कारण इन समाजकंटको की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि इस महामारी में जिंदगी दाव पर लगाने वाले पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों पर ही हमला कर रहे है।मुख्यमंत्री को सोनिया गांधी, राहुल गांधी के दबाव में काम करने के बजाय राजधर्म का पालन करना चाहिए। इन समाजकंटको से कैसे निपटना है ये गहलोत को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सिखना चाहिए, जिन्होंने इनकी हरकतों का इनकी भाषा में ही जवाब दिया है। दूसरे राज्यों की सरकारें जब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, जबकि राजस्थान सरकार इनके कृत्यों को छुपा रही है।
मुख्यमंत्री खुद गृहमंत्री हैं, इसलिए उन्हें वोटबैंक की चिंता को छोड़कर वर्तमान परिस्थितियों में पुलिस का मनोबल बनाए रखना ज्यादा जरूरी है। इसलिए उन्हें चाहिए कि इस तरह का काम करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे, ताकि पुलिस का आत्मबल बढ़े।

error: Content is protected !!