जयपुर, 11 जून।
मानवाधिकार सुरक्षा संगठन – भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी सिंह राठौड़ के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव छत्रपाल सिंह ने गीता रावल को संगठन में राजस्थान प्रदेश सचिव (महिला) पद पर नियुक्त किया है।
संगठन में गीता रावल से यह अपेक्षा की है कि वे समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, भय, आतंकवाद व मानवाधिकार हनन जैसी जघन्य घटनाओं पर नजर रखेंगे और इन सभी घटनाओं से शासन-प्रशासन को अवगत कराते हुए सरकार के सहयोग से पीड़ितों की जनहित व न्यायहित में सहायता करती रहेंगी। साथ ही संगठन के अनुरूप जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाती रहेंगी। वर्त्तमान में गीता रावल कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समजोपयोगी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं मानवधिकार की आवाज़ समय समय पर उठाती रहूंगी, साथ ही पीड़ितों के हित में कार्य करुँगी। गीता रावल की राजस्थान प्रदेश सचिव (महिला) पद पर नियुक्त होने पर कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी।