फ़िरोज़ खान
शाहाबाद 19 अगस्त। शाहाबाद ब्लॉक के गांव खेराई के 8 सहरिया किसानों की 73 बीघा भूमि बारिश नष्ठ हो गयी। बारिश के तेज बहाव से फसल सहित जमीन को ही बहा ले गयी। अब खेतो की जगह नदी नजर आ रही है। किसान भगीरथ की 8 बीघा, शिवलाल की 6 बीघा, कालू की 13 बीघा, नारायण की 12 बीघा, रामस्वरूप की 6 बीघा, घांसी की 14 बीघा, पुरम की 8 बीघा, बाबूलाल की 6 बीघा खाते की भूमि बारिश से नष्ट हो गयी। इस जगह पर जमीन का कोई भी नमो निशान नही बचा। बारिश का पानी इन किसानों की जमीन को काटते हुए बहाकर ले गया। किसानों इनकी जमीन पर पानी की नदी व पत्थर के अलावा कुछ भी नजर नही आ रहा है। इन किसानों ने बताया कि हमारे पास जमीन नाम की कोई चीज नही बची है। इन किसानों के परिवारों के सामने भूखे मरने की नोबत आ गयी है। इन किसानों ने बताया कि अब खेतो की नदी का पानी व पत्थर नजर आ रहे है। इनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जाग्रत महिला संगठन ने जिला कलक्टर बारां से मांग करते हुए कहा कि खेराई के इन किसानों की भूमि पूरी तरह बारिश ने नष्ठ कर दी। इनके पास जमीन के नाम पर कुछ भी नही बचा है। उन्होंने इन किसानों की मौका स्थिति देकर इनको आर्थिक सहायता की मांग की है।