खाद्य संयम से जीवन का विकास होता है- मुनि संजय कुमार

कांकरोली। महा तपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती मुनि श्री संजय कुमार के सानिध्य में पर्यूषण पर्व का प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा खाद्य संयम गीत का सुंदर संगान हुआ। उपासक विनोद बडाला ने भूमिका प्रस्तुत की मुनि श्री संजय कुमार ने भगवान महावीर के पूर्व होगी चर्चा करते हुए उनका जीवन चरित्र प्रस्तुत किया। उन्होंने खाद्य संयम पर बोलते हुए कहा खाने के संयम से जीवन का संयम बढ़ता है। हमें वह विवेक के साथ खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। पर्यूषण पर्व की आराधना अधिक से अधिक लोगों को यथासंभव करना चाहिए। इससे पूर्व मुनि श्री प्रकाश कुमार ने कहा की चारभुजा का धापू बाई रांका का परिवार एक श्रद्धालु परिवार हे। भोलीराम इतनी उम्र में भी अच्छे श्रद्धा भक्ति रखे हैं। उनका बड़ा परिवार संघ और संघ के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है। इस अवसर पर उनके परिवार से विनीता ,सुशीला ललिता रश्मि आदि बहनों ने श्रद्धा सत्य विचार व्यक्त किए। मुनि श्री संजय कुमार ने भी प्रसंग पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भोलीराम का कल्याण हो ऐसी भावना व्यक्त की। इस अवसर पर मुनि श्री सिद्ध प्रज्ञ ने कहा पर्यूषण पर्व विभाव से हटकर स्वभाव में रहने की प्रक्रिया है। यह एक आंतरिक स्नान है जैसे युद्ध लड़ने के पहले तैयारी की जाती है। वैसे आत्मा से युद्ध लड़ने के पूर्व इन दिनों में खाद्य संयम स्वाध्याय जब ध्यान आदि के माध्यम से कर्म रूपी शत्रु को नष्ट करने की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर कबीर पंथ के तीन साध्वी ने प्रासंगिक विचार व्यक्त किए ।तेरापंथ सभा के अध्यक्ष श्री प्रकाश सोनी ने उनका साहित्य आदि के माध्यम से स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में तेरापंथ सभा के मंत्री हिम्मत कोठारी ने सूचनाएं दी दीक्षार्थी मुकेश भटेवरा ने मंगल पाठ की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जनों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। कल स्वाध्याय दिवस मनाया जाएगा।
सूरज जैन (सह मंत्री)

error: Content is protected !!