मैकडॉनेल्ड्स ने पेश किए नए बटर चिकन और बटर पनीर ग्रिल्ड बर्गर्स

जयपुर, 23 दिसम्बर, 2021- भारत की लोकप्रिय कैज़ुअल डाइनिंग डिशेज़ को ध्यान में रखते हुए मैकडॉनेल्ड्स इंडिया- नोर्थ एण्ड ईस्ट ने दो नए ग्रिल्ड बर्गर्स- बटर चिकन और बटर पनीर के साथ अपने मैन्यु में मखनी ट्विस्ट शामिल किया है। ये नए बर्गर मूल भारतीय स्वाद और अन्तर्राष्ट्रीय स्टाइल के बर्गर का बेहतरीन संयोजन हैं, जो निश्चित रूप से उत्तरी और पूर्वी भारत के उपभोक्ताओं को खूब पसंद आएंगे।

दोनों बर्गर ग्रिल्ड पैटीज़ के साथ आते हैं जिनकी हर बाईट स्वाद का बेहतरीन अनुभव देती है। बटर चिकन ग्रिल्ड बर्गर, खासतौर पर चिकन पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन ट्रीट है। यह बर्गर प्रीमियम, जूसी ग्रिल्ड चिकन पैटी, स्वादिष्ट मखनी सॉस की टॉपिंग के साथ आता है, जिसमें कटे प्याज़ की लेयर को ताज़े टॉस किए गए, ब्लैक और व्हाईट सीसेम सीड्स से भरे बन्स के बीच रखा जाता है।

बटर पनीर ग्रिल्ड बर्गर, कम मसाले वाली ग्रिल्ड पनीर पैटी और मखनी सॉस की टॉपिंग से बनाया जाता है, जिसमें भरे कटे प्याज़ बर्गर को कुरकुरा स्वाद देते हैं, जिसे ताज़े टॉस किए गए ब्लैक और व्हाईट सीसेम सीड्स से भरे बन्स के बीच रखा जाता है। मखनी सॉस को मक्खऩ, टमाटर, प्याज़, लहसुन और कसूरी मेथी से तैयार किया जाता है, स्थानीय स्रोतों से प्राप्त बेहतरीन गुणवत्ता के ये अवयव बर्गर को सही मायनों में मखनी स्वाद देते हैं।

हमें गर्व है कि हम अपने उपभोक्ताओं की पसंद के अनुसार स्थानीय फ्लेवर्स के प्रोडक्ट लाते रहे हैं। हमारे नए बर्गर बेहद स्वादिष्ट हैं जो बटर चिकन और बटर पनीर के बेहतरीन स्वाद के साथ हमारे मेहमानों को खूब लुभाएंगे। राजीव रंजन, चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफिसर, मैकडॉनेल्ड्स इंडिया- नोर्थ एण्ड ईस्ट ने कहा।

बटर चिकन और बटर पनीर ग्रिल्ड बर्गर्स उत्तरी और पूर्वी भारत में मैकडॉनेल्ड्स के सभी रेस्टोरेन्ट्स में डाईन-इन, टेकअवे, ड्राइव-थ्रू, मैकडॉनेल्ड्स ऐप और मैकडिलीवरी (स्विगी, ज़ोमेटो और मैजिकपिन सहित) के माध्यम से उपलब्ध होंगे।

हमेशा से भोजन की सुरक्षा और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए मैकडॉनेल्ड्स के सभी प्रोडक्टस फार्म से लेकर टेबल तक गुणवत्ता की सख्त जांच से होकर गुज़रते हैं, ताकि उपभोक्ता हर बार सुरक्षित एवं स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकें। आज के दौर में सुरक्षा और गुणवत्ता के लिए प्रतिबद्धता बनाए रखते हुए मैकडॉनेल्ड्स इंडिया- नोर्थ एण्ड ईस्ट ने ग्लोबल ‘सेफ्टी प्लस’ प्रोग्राम भी शुरू किया है, जिसके तहत रेस्टोरेन्ट संचालन की प्रक्रिया में तकरीबन 50 से अधिक बदलाव लाए गए हैं। सेफ्टी प्लस, बेहतर हाइजीन एवं सुरक्षा प्रथाओं का ग्लोबल सिस्टम है, जो सुनिश्चित करता है कि मैकडॉनेल्ड्स का हर हिस्सा उपभोक्ताओं एवं कर्मचारियों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित रहे। यह मैकडॉनेल्ड्स के रेस्टोरेन्ट्स में छह दशकों की सेफ्टी फर्स्ट लीडरशिप की पुष्टि करता है।

error: Content is protected !!