4 राज्यों के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, अब बारी राजस्थान की- देवनानी

प्रो. वासुदेव देवनानी
जयपुर 10 मार्च। भाजपा का चार राज्यों में बहुमत में आने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है अब बारी राजस्थान की है। राजस्थान से भी कांग्रेस का आगामी विधानसभा चुनाव में सूपड़ा साफ होना तय है।
देवनानी ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्र और धर्म विरोधी नीतियों कारण उसके यह हालात हुए हैं। वह आज धीरे-धीरे से घटती हुई दो राज्यों तक सिमट कर रह गई है। कांग्रेश आज क्षेत्रीय दल आम आदमी पार्टी के बराबर आ खड़ी हुई है और उसने राजस्थान प्रदेश से भी अपने आप को साफ करने की तैयारी कर ली है।
उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार अतुल्य विकास कराने की दिशा में उत्तरोत्तर कार्य कर रही है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की बृहद सोच पर सरकार आगे बढ़ रही है। महत्वकांक्षी और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन जन का कल्याण हो रहा हैं। जो सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्याम प्रसाद मुखर्जी ने भाजपा को लेकर देखा था भाजपा उसी पंक्ति पर चलते हुए देश का उत्तरोत्तर विकास करने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है, उसी का परिणाम है कि कांग्रेसका पूरे देश भर से सूपड़ा साफ होता जा रहा है अन्य राज्य से वह साफ हो चुकी है अब राजस्थान की बारी है। राजस्थान की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का पूरा पूरा मन बना लिया है।

error: Content is protected !!