यात्रा का वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत ने उदयपुर पहंुचकर किया
स्वागत, कहा लोकतंत्र को खत्म करनेवालों के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई
वल्लभनगर (लोकेश मेनारिया)। कांग्रेस की तरफ से निकाली जा रही आजादी की
गौरव पैदल यात्रा शुक्रवार को उदयपुर पहुंची। यह 6 अप्रैल से शुरू हुई
और 1 जून को दिल्ली में समाप्त होगी। उदयपुर पहुंचने पर यात्रा का
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं वल्ल्भनगर विधायक प्रीति
शक्तावत ने भी उदयपुर पहुंचकर कार्यकताओं के साथ यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा का स्वागत करने पंहुची वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत ने बताया
कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने का संदेश देने के लिए आजादी गौरव यात्रा
गांधी आश्रम साबरमती से राजघाट दिल्ली तक निकाली जा रही है। यह 6 अप्रैल
से शुरू हुई है जो कि 1 जून को दिल्ली में समाप्त होगी। ऐसी यात्रा का
स्वागत करना हमारे लिए गौरव की बात हैं। विधायक शक्तावत ने बताया कि हमे
देश को बांटना नहीं जोडना हैं। यह लडाई लोकतंत्र को खत्म करने वालों व
देश के संस्थान बेचने वालों के खिलाफ हैं। कानून सबके लिए समान है चाहे
गरीब हो या अमीर। गौरतलब हेकि गौरव पैदल यात्रा गुजरात के साबरमती से
शुरू हुई और 16 अप्रैल को राजस्थान में प्रवेश हुई। उदयपुर पहुंचने पर
कांग्रेसी नेताओं ने यात्रा का शहर में स्वागत किया। रैली निकालकर गांधी
ग्राउंड में सभा का आयोजन किया गया। अब आजादी गौरव यात्रा शनिवार को
उदयपुर से रवाना होगी।