कांग्रेस का प्रदर्शन सेना और राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड-देवनानी

-अग्निपथ को लेकर कांग्रेस द्वारा किए प्रदर्शन पर देवनानी ने दी प्रतिक्रिया।
-देवनानी ने कांग्रेस के प्रदर्शन को दिया ‘नौटंकी’ करार।
-कांग्रेस नहीं चाहती सेना मजबूत और देश सुरक्षित रहे।

प्रो. वासुदेव देवनानी
जयपुर, 27 जून।
भाजपा नेता, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वर्तमान अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए प्रर्दशन को ‘नौटंकी’ करार देते हुए कहा कि सेना और राष्ट्र सुरक्षा से जुडी महत्वपूर्ण योजना के खिलाफ प्रदर्शन होना सेना और राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड है। कांग्रेस नहीं चाहती की देश की सेना और सुरक्षा मजबूत हो।
देवनानी ने कहा कि अग्निपथ योजना पूर्णतया देशहित में है। इस योजना से सेना तथा देश की सुरक्षा पहले से अधिक ‘युवा’, आधुनिक एवं सशक्त होगी। ‘अग्निवीरो’ को 4 साल बाद अनेक लाभ मिल सकेंगे। वे एक अनुशासित, गतिशील, प्रेरित एवं कुशल श्रमशक्ति के रूप में अन्य क्षेत्रों में रोजगार पाने के उद्धेश्य से अपनी पसंद के पेशे में करियर बनाने हेतु सिविलियन के रूप में वापस लौट सकेंगे। लौटने के दौरान उन्हें 11.7 लाख एक मुश्त राशि एवं इसके बाद जरूरतमंद अग्निवीर को करीब 18 लाख रूपए तक का लोन भी मिल सकेंगे। कुल में से 25 प्रतिशत ‘अग्निवीर’ सेना में जा सकेंगे। राज्यों में बीएसएफ व सीआरपीएफ में भी अग्निवीरों में से ही लिए जाएंगे। इस अग्निपथ के सुखद परिणाम चार साल बाद देशवासियों के सामने होंगे। इस प्रकार की राष्ट्रहिताय योजना केवल भारत लागू कर रहा है ऐसा भी नहीं है, दुनिया के कई देशों की सरकारों ने अपनी सेना और देश की सुरक्षा को बेहतर करने के लिए अपने-अपने देशों में लागू की है लेकिन जवानों और देश के लिए इतनी उपयोगी योजना एवं अग्नीवरों को इतना लाभ होने के बाद भी पता नहीं क्यों कांग्रेस को इस योजना से चिड. है। बराबर सेना को कमजोर करने का कार्य कांग्रेस की ओर से किया जा रहा है। कांग्रेस नहीं चाहती हमारी सेना और सुरक्षा मजबूत हो। देश की सेना और सुरक्षा की रत्तीभर भी चिंता अगर कांग्रेस को होती तो वह अग्निपथ पर प्रदर्शन करने के बजाए समर्थन में उतरती।
देवनानी ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य ही है कि संविधान और लोकतंत्र रक्षा का जूठा राग अलापने वाली कांग्रेस न केवल अग्निपथ जैसी योजना का विरोध कर रही है बल्कि अनावश्यक जवानों को भ्रमित करने का कार्य किया जा रहा है। वैसे कांग्रेस और कांग्रेसियों की आजादी से देश को कमजोर करने की नीतियां ही रही है, जो आज भी जारी है। कांग्रेस के राहुल गांधी पडोसी दुश्मन देशों की भाषा बोल रहे हैं। उनकी भाषा देश को कमजोर करने वाली है। गांधी कभी नहीं चाहते देश मजबूत बनें।
प्रदर्शन पर बोलते हुए देवनानी ने कहा कि आज का प्रदर्शन केवल कांग्रेस की नौटंकी साबित हुआ। कांग्रेस प्रदर्शन के माध्यम से युवाओं को भ्रमित करना चाहती थी लेकिन फैल साबित हुई। प्रदर्शन में युवाओं ने रूचि नहीं दिखाई। कांग्रेस युवाओं की भीड जुटाने में नाकाम रही। उन्होंने कहा कि देश से खत्म होती कांग्रेस की भलाई इसी में ही कि वह राष्ट्र सुरक्षा से जुडी इस योजना का विरोध करना बंद करें और योजना पर अनर्गल टिप्पणियां करने के बजाए योजना के फायदे जवानों को बताए ताकि इसका सम्पूर्ण लाभ देश और जवानों को मिल सके। समय रहते कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो वह निश्चित ही परिणाम भुगतने को तैयार रहें।

error: Content is protected !!