प्रविष्टियां 31 अगस्त तक स्वीकार की जायेंगी
जयपुर, (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा वार्षिक पत्रिका ’रिहाण 2022-23’ हेतु देशभर के सिन्धी रचनाकारों/साहित्यकारों से एवं पाण्डुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना में राजस्थान के सिन्धी रचनाकारों/साहित्यकारों से प्रविष्टियां 15 जुलाई, 2022 तक आमंत्रित की गई थी।
प्रविष्टियां प्राप्त करने की अन्तिम तिथि को बढ़ाते हुये वार्षिक पत्रिका ’रिहाण’ हेतु देशभर के सिन्धी रचनाकार अपनी मौलिक रचनायें यथा कहानी, कविता, गीत, गजल, लेख, नाटक आदि एवं पाण्डुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना में राजस्थान के रचनाकार अपनी मूल पाण्डुलिपियां अकादमी कार्यालय में 31 अगस्त, 2022 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये अकादमी कार्यालय के दूरभाष संख्या 0141-2700662 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
(संजय झाला)
सचिव