राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट के पर्यावरण संरक्षण के आव्हान पर कांग्रेस पार्टी के यवा नेता आजाद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में 20 हजार पौधों का वितरण किया जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी के युवा नेता आजाद सिंह राठौड़ ने बताया कि हमारे नेता सचिन पायलट जी पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर हमेशा प्रयासरत रहते है, साथ ही प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन सभी जीव जगत के लिए बेहद ही अनिवार्य है, पेड़ प्रकृति का आधार हैं। पेड़ों के बिना प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। सचिन पायलट के हरे-भरे एवं खुशहाल राजस्थान के संकल्प के तहत बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड पौधों का वितरण किया जा रहा है। अभी वर्षा का मौसम शुरु हुआ है, यह पौधारोपण के लिए सबसे उत्कृष्ट समय है।
राठौड़ ने बताया की कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में पौधे लगाये जाएंगे एवं साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं को इनके संरक्षण की भी जिम्मेदारी दी जाएगी।
पौधा वितरण कार्यक्रम प्रभारी मुलतान सिंह महाबार ने बताया कार्यालय आजाद सिंह राठौड़ से आज पौधों से भरे वाहन को रवाना किया है जो की बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में वितरित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं में भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर किये जा रहे इस अभियान जोश दिखाई दे रहा है।
पूर्व यूथ काग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नारायण मेघवाल ने बताया की बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में भी हमारी विधानसभा-हरित विधानसभा अभियान के तहत हर ग्राम पंचायत में पौधारोपण किया था। उस समय के अभियान का भी हरित पर्यावरण को लेकर अच्छा संदेश गया था। इस बार भी बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण क्षेत्रों में यह अभियान सफल होगा।
इस अवसर पर गोस्वामी समाज शहर अध्यक्ष खेत गिरी महाराज, खंगारसिंह शिवकर, लक्षमण पूरी नोखड़ा, डालू राम सेवर, बी.ल.जेलीया, पवन चौहान, विनोद गिरी, संजय सिंह, ख़ुमानसिंह, मोहन गोयल, अचल गोस्वामी, आवड़ दान, मगाराम, मोहन कुमावत, सुरेंद्रसिंह, रमेश एवं अन्य कार्यकर्ता, पर्यवारण प्रेमी व आमजन उपस्थित रहे।
– देवेंद्र जोशी ( कार्यालय श्री आज़ाद सिंह राठौड़, बाड़मेर )
+91-9828148888