भागलपुर-अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस बारां स्टेषन पर भी करेगी 2 मिनट का ठहराव

रेलवे प्रषासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु भागलपुर-अजमेर-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का बारां स्टेषन पर ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पष्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शषि किरण के अनुसार गाडी संख्या 13423, भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस जो दिनांक 25.08.22 से भागलपुर से रवाना होगी वह रेलसेवा बारां स्टेषन पर 14.43 बजे आगमन एवं 14.45 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 13424, अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस जो दिनांक 20.08.22 से अजमेर से रवाना होगी वह रेलसेवा बारां स्टेषन पर 13.28 बजे आगमन एवं 13.30 बजे प्रस्थान करेगी ।
नोटः- उपरोक्त ठहराव छः माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात् बढाया भी जा सकता है।

वरि. जन सम्पर्क अधिकारी
उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर

error: Content is protected !!