जयपुर। पति की दीर्घ आयु के लिए भारतीय महिलाओं का मुख्य पर्व करवा चौथ गुरुवार को मनाया गया। इस पर्व का विशेष ध्यान रखते हुए जयपुर की डॉ. सरिता शर्मा ने अपने आवास के टेरिश जो की जयपुर के विख्यात जंतर मंतर की तरफ खोलते हुए मधुर माहौल में करवा चौथ का आयोजन किया। इस अवसर पर डॉ. सरिता ने विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं को आमंत्रित किया जिसमें की इंडियन ट्रेलब्लेजर्स की आयोजक व नेशनल पब्लिक स्कूल की निदेशक डॉ. ज्योति शर्मा, मीनाक्षी, साक्षी, हेमलता आदि बहुत सी महिलाओं ने शिरकत करते हुए कथा सुनी एवं चांद को अर्थ देते हुए चलनी में दीपक लगा अपने पतियों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम आयोजक डॉ. सरिता शर्मा ने बताया की करवा चौथ पौराणिक त्यौहार है जिसमें की व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु की कामना की जाती है साथ ही डॉ ज्योति शर्मा ने बताया करवा चौथ आदिकाल से मनाया जाता है पूर्व में क्योंकि संयुक्त परिवार होते थे इसलिए परिवार की समस्त महिलाएं एक साथ पर्व को मनाती थी अब जबकि एकल परिवार होने लगे हैं तो उसको सुचारू रखने के लिए कोई भी संपन्न परिवार अपने मिलने जुलने वाले को आमंत्रित कर बहुत महिलाओं को बुलाया जाता है और ठीक उसी तरह से पर्व को मनाया जाता है जैसे कि पूर्व में संयुक्त परिवार करवा चौथ मनाते थे। इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं के पति भी उपस्थित थे एवं कार्यक्रम मैं समस्त पुरुषों ने विशेष रुप से गिफ्ट में किसी ने अंगूठी तो किसी ने ब्रेसलेट अपनी अर्धांगिनीयों को दीया ।