राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धेय भंवरलाल जी शर्मा साहब का असामयिक देवलोकगमन के उपलक्ष्य में
राजस्थान ब्राह्मण महासभा बालोतरा द्वारा एक श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन आज दिनांक 14.10.2022 को सायं पांच बजे श्रीमाली समाज भवन हनुमान वाडिया खेड़ रोड़ बालोतरा में रखा गया जिसमें श्रद्धेय स्व. भंवरलाल जी शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर,दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा बालोतरा अध्यक्ष भवानी शंकर गौड़ ने भंवरलाल जी की जीवनी, उनकी कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने ब्राह्मण महासभा जैसे राष्ट्रीय संगठन की स्थापना की तथा सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज की ताकत का लोहा मनवाया तथा समाज में एकता स्थापित की। वे पहले बीस वर्ष सरपंच रहे, फिर प्रधान रहे तथा सात बार राजस्थान विधानसभा के विधायक रहे तथा एक बार राजस्थान सरकार के केबीनेट मंत्री (नहर मंत्री) रहे।
साथ ही अपने जीवन काल में ब्राह्मणत्व को नई ऊंचाइयों प्रदान करते हुऐ,कई कीर्तिमान स्थापित किए तथा ब्राह्मण समाज के हर जरूरत मंद की सहायता समय पर तत्काल की साथ ही साथ छतीस कौमकी सेवा में लगे रहे।
उनके निधन से ब्राह्मण समाज का एक स्तंभ ढह गया है, अपूर्णीय क्षति हुई है।
तथा श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा बालोतरा अध्यक्ष
भवानी शंकर गौड़, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्राह्मण आरक्षणमंच श्रीसियाराम शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीअनूप शर्मा, जिलाध्यक्ष राजस्थान आरक्षणमंच श्रीरमेश त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पार्षद श्री हनुमान पालीवाल ,श्री अशोक शर्मा पी ए,संगठन मंत्री नरेश शर्मा एवं जगदीश सिंह राजपुरोहित, श्री संजय शर्मा, श्री अशोक श्रीमाली, श्री राजेन्द्र सारस्वत,श्री महेन्द्र दवे,श्री मांगीलाल गौड़ जसोल,श्री मांगीलाल गौड़ बालोतरा,श्री यज्ञदत त्रिवेदी,श्री ओमप्रकाश पंचारिया, श्री महेन्द्र दवे,श्रीमोटाराम पंचारिया,श्री पंकज दवे, श्री कुलदीप दवे,श्री पंकज व्यास,विजय शर्मा,श्री अभिमन्यु व्यास,श्री चन्द्र प्रकाश व्यास, श्री दुर्गेश गौड़, नरेंद्र शर्मा, अशोक व्यास,श्री संजय व्यास सहित भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के बन्धु उपस्थित रहे।
भवानी शंकर गौड़
अध्यक्ष
राजस्थान ब्राह्मण महासभा बालोतरा
