जयपुर । राजवंश पब्लिक स्कूल में गुरु नानक जयंती पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें विद्यालय की निदेशक सीता चौहान ने गुरु नानक जी के दिए गए संदेशों के बारे में बच्चों को उद्बबोधन दिया तथा बच्चों के द्वारा भी इस पर्व पर एक प्रदर्शनी का आयोजन भी विद्यालय परिसर में किया गया। इस प्रदर्शनी में स्वच्छता एवं पर्यावरण से संबंधित जानकारी दी गई। इसमें विद्यालय के लगभग 120 छात्रों ने 40 प्रोजेक्ट तैयार किए । इस प्रदर्शनी का उद्घाटन आरना एवं सराहन डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आकांक्षा चौहान के द्वारा किया गया । साथ ही इस महापर्व पर विद्यालय में एक मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय व्यक्तियों के द्वारा अपने स्वास्थ्य की जांच कराई गई तथा विभिन्न डॉक्टरों के द्वारा चिकित्सा परामर्श प्राप्त किया गया। यह जानकारी विद्यालय सचिव अनिमेष चौहान ने दी । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य नवल जैन ने पधारे हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी अध्यापक अध्यापिका एवं छात्र छात्राओं को इस प्रदर्शनी को प्रदर्शित करने के लिए उनको धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र शर्मा व अनामिका शर्मा थे।