मोदी-अदानी के खिलाफ प्रदर्शन से गहलोत के पेट में मरोड़े क्यों? दाल में कुछ काला है:विनय मिश्रा

आम आदमी पार्टी का जयपुर में मोदी-अडानी महाघपले की जांच के लिए जोरदार प्रदर्शन
♦️ लाठीचार्ज, गिफ्तारी,अनेक कार्यकर्ता घायल

जयपुर। आम आदमी पार्टी ने आज जयपुर में मोदी-अडानी दोस्ती से देश में मची लूट पर जांच की मांग करते हुए बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने आरोप लगाया कि अशोक गहलोत सरकार का भी अडानी से गंठजोड़ सवालों के घेरे में आ गया है। गहलोतजी के पेट में मरोड़े क्यों? जिस तरह राजस्थान में मोदी व अदानी के खिलाफ आम आदमी पार्टी की आवाज को दबाने की कोशिश कांग्रेस कर रही हैं उससे जाहिर होता है कि अशोक गहलोत और उनकी सरकार भी मोदी-अदानी के कारोबार में हिस्सेदार हैं।
श्री मिश्रा ने बताया कि आप कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने जाने लगे तो पुलिस ने आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर ही पुलिस छावनी बना डाली। पार्टी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक प्रदर्शन के लिए प्रदेश कार्यालय से निकले लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज किया और बलप्रयोग कर प्रदर्शन को असफल करने की कोशिश की जिसके कारण पार्टी के अनेक कार्यकर्ता जख्मी हो गए। पुलिस ने प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तार की।
श्री मिश्रा ने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार ने पुलिस के जरिये नाजायज बल प्रयोग किया और हमारे प्रदर्शन के अधिकार का उल्लंघन है। श्री मिश्रा ने कहा कि ये सर्वविदित है कि प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान और नियम कानून को तक पर रख कर अपने दोस्त अदानी को देश की बेशकीमती सम्पत्तियां लुटा दी हैं। एलआईसी और एसबीआई की सम्पत्तियां दिलवा दी है। आम आदमी पार्टी इसी लूट की जांच के लिए जेपीसी की मांग कर रही है। ऐसी ही मांग कांग्रेस ने भी की थी। फिर अशोक गहलोत को इस मांग के खिलाफ बल प्रयोग क्यों करना चाहिए।
मिश्रा ने बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा मोदी अदानी भाई-भाई के विरोध प्रदर्शन में वर्तमान कांग्रेस सरकार को दर्द क्यों हो रहा है इससे तो आम जनता साफ समझ चुकी है कि अडानी भाजपा और कांग्रेश यह सभी एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं और केवल और केवल जनता को लूटने का काम कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी इस तरह का महा घोटाला बर्दाश्त नहीं करेगी चाहे उसके लिए उसे कई दिनों तक कई महीनों तक प्रदर्शन ही करना पड़े।
उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी का मोदी अडाणी लूट के खिलाफ आज देश व्यापी प्रदर्शन था। राजस्थान में यह प्रदर्शन जयपुर में प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

*विनय मिश्रा*
*चुनाव प्रभारी*
*आम आदमी पार्टी, राजस्थान*

error: Content is protected !!