· आने वाले दिनों में आधा दर्जन नए शहरों से सीधा हवाई संपर्क
· Aviation Turbine Fuel (ATF) पर वैट को 26 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत करने के राज्य सरकार के फैसले से रीजनल कनेक्टिविटी और Non -scheduled एयरक्राफ्ट मूवमेंट को मिलेगा बढ़ावा
· निरंतर विस्तार के चलते JIAL ने 2023 में प्री-कोविड मार्क हासिल किया
जयपुर: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (JIAL) से अब भारत के आधा दर्जन से अधिक नए शहरों के लिए नई उड़ानें उपलब्ध होंगी। JIAL से हवाई संपर्क का विस्तार मार्च माह के अंत से लागू होने वाले समर शेड्यूल में देखने को मिल सकता हैं। आगामी समर शेड्यूल में विभिन्न एयरलाइन द्वारा सात भारतीय शहरों और एक अंतरराष्ट्रीय शहर को जोड़ने वाली उड़ानें प्रस्तावित की गई हैं। राज्य सरकार का Aviation Turbine Fuel (ATF) पर वैट को 26% से घटाकर 2 प्रतिशत करने का निर्णय है भी आने वाले वित्तीय वर्ष में JIAL से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और non -scheduled विमानों की आवाजाही को बढ़ावा देने में एक गेम चेंजर साबित होगा। .
हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, आने वाली गर्मियों में बरेली, बेलगाम, पंत नगर, नागपुर, रांची और पटना को जोड़ने वाली नई उड़ानें शुरू होने की संभावना है। कुआलालंपुर को जोड़ने वाली एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी प्रस्तावित है। इन उड़ानों का संचालन इंडिगो, स्टार एयर और एयर एशिया करेगी। जोधपुर और उदयपुर के लिए उड़ानें पहले से ही परिचालन में हैं। नए गंतव्यों के जुड़ने से JIAL से यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा और आसानी होगी।
JIAL के अधिकांश एयरलाइंस ऑपरेटर और हितधारक राज्य सरकार द्वारा ATF पर वैट को 26 प्रतिशत से घटाकर केवल 2 प्रतिशत किये जाने के फैसले से खुश हैं क्योंकि इससे non -scheduled विमानों के मूवमेंट को और रीजनल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।
एयरलाइंस के एक अधिकारी ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘पहले ATF पर वैट 26% था और अब यह सिर्फ 2 प्रतिशत होगा। जब JIAL पर ईंधन सस्ता होगा, तो यह निश्चित रूप से किसी भी तरह से हवाई यातायात को बढ़ावा देगा। यह सभी के लिए नए अवसर पैदा करेगा और यात्रियों को अधिक विकल्प और सुविधा प्रदान करेगा।” आने वाले दिनों में इसका JIAL के हवाई यातायात पर लंबे समय तक प्रभाव रहेगा। उन्होंने कहा कि यह गेम चेंजर होगा।
वर्तमान में जयपुर एयरपोर्ट से रोजाना औसतन 62 उड़ानें संचालित हो रही हैं। पिछले छह महीनों में दुबई, शारजाह और मस्कट ने जयपुर से शीर्ष तीन अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के रूप में स्थान प्राप्त किया। जबकि मुंबई, कोलकाता और दिल्ली ने शीर्ष तीन घरेलू स्थलों के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है।