जयपुर । दिगम्बर जैन जौहरी बाज़ार महिला मंडल की अध्यक्ष समाज श्रेष्ठी डॉ शीला जैन व मन्त्री समाज श्रेष्ठी पुष्पा सोगानी के नेतृत्व में समाज श्रेष्ठी सुधा वैद, समाज श्रेष्ठी चम्पा गोधा व समाज श्रेष्ठी रीमा गोधा (स्वतंत्र पत्रकार) के सहयोग से जौहरी बाज़ार स्थित आदिनाथ वृद्धाश्रम में रह रही बुजुर्ग महिलाओ ने विभिन्न दिग्म्बर जैन मंदिरो का भ्रमण किया व दिगम्बर साधु संतो का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर समाज श्रेष्ठी सुधा वैद ने बताया कि वृद्धाश्रम मे रह रही बेसहारा बुजुर्ग महिलाओ को मानसिक शान्ति, श्रीजी के दर्शन लाभ व साधु संतो के सानिध्य में आशीर्वाद प्राप्त करने के उददेश्य से जैन महिलाओ की टीम जयपुर से रवाना होकर श्री शांतिनाथ दिग्म्बर जैन मंदिर सेक्टर 8 प्रताप नगर, श्री दिगम्बर जैन मंदिर वीलवा व श्री पद्मप्रभू दिग्म्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र पदमपुरा बाड़ा में श्रीजी के दर्शन लाभ व भ्रमण के लिये पहुची। जैन महिलाओ की टीम ने श्री दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र पदमपुरा बाड़ा में आचार्य चैत्य सागर जी संसघ,
वीलवा के नांगल्या स्थित विमल परिसर में गणिनी आर्यिका 105 नगमती माताजी, श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर 8 प्रताप नगर में आचार्य सौरभ सागर जी गुरूदेव सहित विभिन्न दिगम्बर साधु संतो व माताजी का आशीर्वाद लिया। समाज श्रेष्टी चम्पा गोधा ने बताया कि आदिनाथ वृद्धाश्रम में रहने वाली बेसहारा महिलाओ के मनोबल बढ़ाने व तनाव मुक्त जीवन जीने के लिये विभिन्न दिगम्बर साधु संतो ने जैन मंत्रो के बारे में जानकारी दी। साथ ही उनको जैन मंत्रो की रोजाना साधना व जाप करने की प्रेरणा दी। जैन महिलाओ की टोली आरती के बाद वापस जयपुर लौटी ।