पत्रकारिता और साहित्य से संबधित आयोजन अपने आप में महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की वरिष्ठ पत्रकार-लेखक अनिल सक्सेना की सराहना
बांसवाड़ा में 6 अगस्त को होगी पत्रकारिता-साहित्यिक परिचर्चा

जयपुर । वरिष्ठ पत्रकार-लेखक अनिल सक्सेना द्वारा राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के माध्यम से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पत्रकारिता और साहित्य से संबधित आयोजन अपने आप में महत्वपूर्ण हैं।
यह बात राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संदेश में कही। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों में विद्वानों के विचारों से समाज में शुचिता, सहिष्णुता और सद्भाव बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी में पत्रकारिता और साहित्य के समकालीन सरोकार के प्रति चेतना जागृत होती है। उन्होंने बांसवाड़ा में होने वाले आयोजन की शुभकामनाएं दी।

राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के महासचिव अशोक लोढा और प्रदेश सचिव गिरीश पालीवाल ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि फोरम के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार अनिल सक्सेना के द्वारा प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में कराए जा रहे पत्रकारिता-साहित्यिक आयोजनों के तहत 6 अगस्त, रविवार को बांसवाड़ा के होटल ‘द इम्पीरियल‘ में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। इसमें आधुनिक चिन्तन: पत्रकारिता और साहित्य विषय पर परिचर्चा होगी। इस आयोजन में बांसवाड़ा के चुनिंदा आमंत्रित साहित्यकार, पत्रकार, कलाकार और प्रबुद्धजन शामिल होंगे।

error: Content is protected !!