साकार श्रीवास्तव ‘फ़लक’ हिन्दी काव्य मनीषी की मानद उपाधि से सम्मानित

नाथद्वारा । साहित्य मण्डल, नाथद्वारा द्वारा पाटोत्सव ब्रजभाषा  समारोह -2025 के अवसर पर 20-21 फ़रवरी को एक द्विदिवसीय भव्य समारोह आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न भागों से साहित्यकारों व कलाकारों ने भाग लिया।  कार्यक्रम में ब्रजभाषा पर चर्चा, समस्या पूर्ति काव्य और ब्रजभाषा काव्य सम्मेलन आयोजित हुआ। 97 वर्षों से निरंतर हो रहे इस आयोजन में राष्ट्रीय भाषा हिन्दी में अनुपम योगदान के लिए साकार श्रीवास्तव ‘फ़लक’ को  हिन्दी काव्य मनीषी की मानद उपाधि से विभूषित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर साकार श्रीवास्तव ‘फ़लक’ की सद्य प्रकाशित काव्य संग्रह ‘छूटा हुआ कुछ…’ का भी लोकार्पण हुआ। यह साकार , ‘फ़लक’ की पॉंचवीं कृति है। समारोह में जयपुर की संगीतकार और समाजसेवी डॉ मंजुलता भट्ट को  समाज सेवा व संगीत रत्न की मानद उपाधि से विभूषित कर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!