महिला सशक्तिकरण में यूनेस्को की भूमिका सराहनीय है: कोठारी*
*भीलवाड़ा 9 मार्च।* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को कोटा रोड़ स्थित यश विहार में स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान, जवाहर फाउण्डेशन तथा भारतीय जैन संगठना द्वारा ‘‘महिला शक्ति सम्मान’’ समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की 121 महिलाओं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाली महिलाओं व छात्राओं का भी विशेष अभिनन्दन किया गया।
जिला यूनेस्को एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित अग्रवाल ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक अशोक कोठारी थे। वहीं समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने की। मुख्य अतिथि कोठारी ने समारोह में उपस्थित महिला शक्ति को प्रेरित कर कहा कि हमारे देश व समाज में परिवर्तन के लिए महिलाओं को अपने से संबंधित मुद्दों पर अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे आना होगा, साथ ही मिलकर कार्य करना होगा। महिला सशक्तिकरण में यूनेस्को की भूमिका सराहनीय है। भाजापा जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने महिलाओं को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी व अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा। माताएं बहने अपने बच्चों को संस्कारित कर समाज को अनमोल सेवायें प्रदान कर रही है। साथ ही अधिकारों का दुरूपयोग न करने की सलाह देते हुए कहा कि महिलाएं आत्म विश्वास को मजबूत रखे, बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करें तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं को रोकने के लिए परिवार में बच्चों को सकारात्मक प्रेरणा दे। स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी व कहा कि महिलाओं के आगे बढ़ने से ही देश ही उन्नति संभव है। यूनेस्को एसोसिएशन महिला सशक्तिकरण हेतु सदैव कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज देश में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। सभी महिलाओं को प्रेरणा लेकर देश की सेवा में आगे आना चाहिए। समारोह को जवाहर फाउण्डेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा, बीजेएस के जिलाध्यक्ष अनिल कोठारी, संरक्षक आरएल टुकलिया, जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, जवाहर फाउण्डेशन के लोकेन्द्र पण्डिया सहित कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
सम्मान समारोह से इण्डस वेली स्कूल, सोशल क्लब क्रू द्वारा महिला सशक्तिकरण पर नाटक मंचन के द्वारा प्रस्तुतियां पेश कर महिला सम्मान अधिकारों के बारे में बताया। साथ ही जोगन डांस एकेडमी द्वारा महाभारत थीम पर प्रस्तुतियां दी गई। जिससे उपस्थित महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। समारोह में शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, सामाजिक संगठनों, सरकारी विभागों सहित खेल-कूद व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 121 महिला प्रतिभागियों का अतिथियों द्वारा मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र भंेट कर उनका विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक शांति लाल छापरवाल व जिला यूनेस्को एसोसिएशन की प्रवक्ता मधु लोढा ने किया।
इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन, सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा, संजय शर्मा, विजयशंकर शर्मा, नंदकिशोर पारीक, कमलेश जाजू, गोवर्धन वेष्णव, ललित लोढा, सुनिता गांधी, सुनिता कोठारी, दिव्या बोरदिया, अरूणा पोखरणा, शकुंतला बोहरा, अल्का जामड़, किरण सेठी, बीजेएस के महामंत्री अरविन्द जामड़, सुधीर चपलोत, जितेन्द्र डांगी, संजय लोढा, भूपेन्द्र पगारिया, अभय सांखला, लाल जी महाराज, कन्हैयालाल स्वर्णकार, पंकज बुलानी, दिनेश गोखरू, लाड मेहता, रूची अग्रवाल, उर्मिला जोशी, उषा शर्मा, आशा लढा सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।