डॉ कृष्णा रावत और साकार श्रीवास्तव ‘फ़लक’को मिला ब्रज शिरोमणि सम्मान

जयपुर । वृन्दावन में आयोजित भारत- नेपाल साहित्य – सांस्कृतिक महोत्सव – 2025 में सतत साहित्य सेवा के लिए जयपुर के दो साहित्यकारों डॉ  कृष्णा रावत और साकार श्रीवास्तव ‘फ़लक’ को  ब्रज शिरोमणि सम्मान से विभूषित किया गया। इस अवसर पर नेपाल और भारत के विभिन्न अंचलों से आए साहित्यकारों ने अपनी रचनाऍं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में नेपाली साहित्यकारों ने भारतीय संस्कृति को क़रीब से देखा वहीं भारतीय साहित्यकार नेपाली भाषा और साहित्य से परिचित हुए। कार्यक्रम में पधारीं मथुरा क्षेत्र की सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भारत व नेपाल की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक साझा विरासत पर प्रकाश डालते हुए इसे बेटी – रोटी का संबंध बताया।

error: Content is protected !!