जितेन्द्र गौड़
बून्दी – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरूवार को केशोरायपाटन के दौरे पर रहेगें। जहां चम्बल घाट पर चुनरी महोत्सव, जल पूजन एवं जल स्वावलंबन अभियान 2.1 के तहत विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
जिले के लाखेरी उपखंड क्षेत्र के गोहाटा में रामजल सेतु लिंक परियोजना के अंतर्गत एक्वाडक्ट का हवाई निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत होगी। प्रदेश भर में 5 जून से 20 जून तक वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान चलेगा।जनसभा को भी करेंगे संबोधित, मंदिर में दर्शन एवं पूजन करके करेगे प्रदेश में खुशहाली की कामना। तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारियों ने अंतिम रूप दिया। जिले के प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने अधिकारियों के साथ केशोरायपाटन पहुंचकर निरीक्षण किया।