कांग्रेस ने आयोजित किया हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम

आज बाड़मेर शहर में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओ व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को “वोट चोर – गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया। इस दौरान पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवाओं ने भागीदारी निभाई और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प को दोहराया।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आजाद सिंह राठौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ यह लड़ाई पूरे देश में लड़ी जा रही है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। जनता अब वोट चोरी और लोकतंत्र की अवमानना करने वालों को भलीभांति पहचान चुकी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मांगीलाल जैन ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक कर यह संदेश दिया जा रहा है कि सत्ता में बने रहने के लिए जनमत के साथ धोखा किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।  पार्षद व कांग्रेस नेता महावीर जैन ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने और जनता की आवाज दबाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान जनता के मन की पीड़ा और आक्रोश की अभिव्यक्ति है, जो अब आंदोलन का रूप ले चुका है।  इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरचन्द माली, जिला संघठन मंत्री मेवाराम सोनी,अमित बोहरा, योगेश बेनीवाल सरपंच हाथीतला,सोनाराम भाम्भू, स्वरूप सिंह पंवार , मुलाराम पुनड,वीरम देव, जीत परमार, गजाराम, पवन जैन, मोहनलाल जाटोल, जय प्रकाश शारदा, हेम पर्वत, प्रिंस, मेघराज जैन, मोहनलाल सोलंकी,, अशोक पुनड, संजय भवानी, कवराज विराट, सवाईसिंह, जितेन्द्र मोर्या, हरचंदसिंह राजपुरोहित,जसराज जांगिड, हरीश अंणखिया मौजूद रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!