ज्ञान विहार स्कूल में भावुक विदाई, भविष्य की उड़ान का शुभाशीष
जयपुर । मालवीय नगर स्थित ज्ञान विहार स्कूल में फेयरवेल ‘द सोजर्न’ भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वस्ति वाचन और माँ सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। विद्यार्थियों की गणेश वंदना नृत्य और मधुर समूहगान ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
मुख्य अतिथि सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के चीफ मेटोंर डॉ.सुधांशु नेइस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल शैक्षणिक सफलता नहीं, बल्कि उत्तम चरित्र, अनुशासन और मानवीय मूल्यों का विकास है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से न घबराने, असफलताओं से सीखने और सदैव विनम्रता व ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विद्यालय के डायरेक्टर कनिष्क शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय से प्राप्त ज्ञान, संस्कार और अनुशासन ही उनके जीवन की वास्तविक पूँजी हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में सदैव सीखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा की सभी अपने जीवन लक्ष्यों को ऊपर रखते हुए समाज और देश की प्रगति में भागीदारी दें जिससे उनके अभिभावकों और ज्ञान विहार स्कूल द्वारा दी गयी शिक्षा परिलक्षित हो सके।प्राचार्य डॉ. ऋत्विज गौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को जीवन में सदैव बनाए रखें। शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को जीवन की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं।
विदाई समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन की यादों को साझा किया, जिससे माहौल भावुक हो गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न दिए गए तथा “वामसी मेमोरियल अवॉर्ड” से हर्षल गोयल को सम्मानित किया गया। विद्यालय पत्रिका आगाज का विमोचन हुआ और “ज्ञान विहार की यात्रा” पर पीपीटी प्रेजेंटेशन किया गया।अंत में अनुभा शर्मा ने आभा प्रदर्शन किया और सभी विद्यार्थी और अभिभावक गण ने रात्रिभोज किया।