जयपुर | राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के नेतृत्व में 14 एवं 15 फ़रवरी को “नेतृत्व-सृजन” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में किया जाएगा।
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रिंक्की सिंह हंतरा ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन को लेकर आज PCC में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर महिला कांग्रेस को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने एवं नेतृत्व क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम सिद्ध होगा।
प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे । प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में आज महिला कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को शिविर में आमंत्रित करने के लिए शिष्टाचार भेंट की !