खरवा, 11 फरवरी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरवा में ओवरब्रिज कार्य निर्माणाधीन हैं। इस दौरान ठेकेदार कंपनी ने स्कूल की भूमि मलबा मिट्टी आदि डालने में उपयोग कर लिया। तथा स्कूल का खेल मेदान भी ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान सामग्री रखने तथा कार्यशाला में उपयोग करना चाहा । जिस पर ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन से संपर्क कर मामले के बारे में पूछताछ की।
जिस पर आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य राजवर्धन सिंह की अध्यक्षता में विद्यालय तथा ग्रामीणों व सड़क निर्माण कंपनी प्रतिनिधि की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सड़क निर्माण कंपनी को स्कूल का खेल मेदान उपयोग करने के लिए देने पर विचार-विमर्श किया गया।
इस विषय पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों ने ब्रिज निर्माण कंपनी से खेल मेदान का आंशिक उपयोग करने की एवज में खेल मेदान का समतलीकरण करना।खेल मेदान में 2 विद्युत पोल तथा स्कूल परिसर में एक विद्युत पोल मय लाईट तथा विद्यालय मुख्य द्वार से प्रार्थना स्थल तक 20 फीट चौड़ी सीमेंट सड़क बनाने की मांग रखी जिस पर कंपनी प्रतिनिधि वरिष्ठ इंजिनियर आशीष कुमार ने उक्त कामों को करवाने की सहमति जताई।
इस दौरान वरिष्ठ व्याख्याता सुवालाल ज्याणी समाजसेवी टीकमसिंह राणावत, पुखराज वेष्णव, जीतेन्द्र सिंह पंवार, अशोक नोगिया, सहित शाला विकास समिति सदस्य भवानी सिंह राजपुरोहित, रामसिंह चौहान,SMC पूर्व अध्यक्ष हीरालाल नाहर, ब्रिज निर्माण कंपनी प्रतिनिधि आशीष कुमार आदि उपस्थित थे।