जयपुर, मार्च, 2026: दरवाज़ों और खिड़कियों के लिए भारत के नंबर 1 ब्राण्ड फेनेस्टा ने जयपुर में नए शोरूम के लॉन्च के साथ राजस्थान में अपनीमौजूदगी को सशक्त बना लिया है। पेटन ओवरसीज़ द्वारा संचालित यह शोरूम प्लॉट नंबर 177, न्यू आतिश मार्केट, मानसरोवर, जयपुर- 302020 परस्थित है, जो फेनेस्टा के प्रोडक्ट्स को क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए सुलभ बनाएगा तथा मुख्य रिहायशी एवं कमर्शियल हब्स में विश्वस्तरीय फेनेस्ट्रेशनसमाधान उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
नए लॉन्च किए गए शोरूम में उपभोक्ता फेनेस्टा के व्यापक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का अनुभव पा सकेंगे, जिसमें यूपीवीसी, एलुमिनियम विंडोज़ एवं डोर्स, सोलिड पैनल डोर और फॉसेड्स शामिल हैं। क्षेत्र में आधुनिक आर्कीटेक्चर और जीवनशैली की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गयायह शोरूम घर के मालिकों, आर्कीटेक्ट्स, इंटीरियर डिज़ाइनरों एवं बिल्डरों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बन जाएगा, जो बेहतरीन परफोर्मेन्स वाले मजबूतऔर आकर्षक समाधान चाहते हैं।
लॉन्च के अवसर पर फेनेस्टा के बिजनेस हैड श्री साकेत जैन ने कहा, ‘‘राजस्थान अपने तीव्र शहरी विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और प्रीमियम बिल्डिंगसमाधानों की बढ़ती मांग के चलते फेनेस्टा के लिए महत्वपूर्ण मार्केट है। पेटन ओवरसीज़ के साथ साझेदारी में जयपुर में नए शोरूम का लॉन्च, क्षेत्र में अपनाफुटप्रिन्ट बढ़ाने और आधुनिक फेनेस्ट्रेशन समाधानों को उपभोक्ताओं के करीब लाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह शोरूम उपभोक्ताओं कोफेनेस्टा की व्यापक प्रोडक्ट रेंज का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करेगा, जिससे वे रिहायशी एवं कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के लिए सोच-समझ कर अपनी पसंद केप्रोडक्ट खरीदने का फैसला ले सकेंगे।’’
इस लॉन्च के साथ फेनेस्टा उत्तर एवं पश्चिम भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने तथा उपभोक्ताओं के लिए उत्कृष्ट गुणवत्ता के इनोवेशन्स एवं उपभोक्ताओंउन्मुख सेवाओं को सुलभ बनाने के अपने वादे के और करीब आ गया है। जयपुर शोरूम शानदार डिज़ाइनों, आधुनिक इंजीनियरिंग एवं बेहतरीन परफोर्मेन्सपर फेनेस्टा के फोकस को दर्शाता है।
देश भर में 400 से अधिक डीलरों के बढ़ते नेटवर्क तथा नेपाल, भूटान, मालदीव्स और श्रीलंका, घाना और केन्या जैसे देशों में मौजूदगी के साथ फेनेस्टाइनोवेशन, गुणवत्ता और सस्टेनेबिलिटी पर फोकस जारी रखे हुए है और विभिन्न मार्केट्स में फेनेस्ट्रेशन के अनुभव को नया आयाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।जयपुर के नए शोरूम का लॉन्च भारत के लिए विंडोज़ एवं डोर्स के अनुभव को बदलने की फेनेस्टा की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।