इंडियन ट्रेलब्लेज़र के मंच से तीन प्रतिभागियों को फिल्म में अभिनय का अवसर

जयपुर। इंडियन ट्रेलब्लेज़र के भव्य आयोजन में प्रतिभागियों के लिए उस समय यादगार अवसर बन गया, जब आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘लेडी देवदास’ के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर फिल्म की अभिनेत्री जोया खान, निर्देशक अकबर खान एवं निर्माता सहित फिल्म की टीम की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम के दौरान फिल्म के निर्देशक अकबर खान ने प्रतिभागियों की प्रतिभा से प्रभावित होकर वंशिका, पायल और चंचल को फिल्म में अभिनय का अवसर देने की घोषणा की। मंच से यह निर्णय सुनाए जाने के बाद तीनों प्रतिभागियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इंडियन ट्रेलब्लेज़र के इस आयोजन ने प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ मनोरंजन जगत में आगे बढ़ने का एक नया मंच भी प्रदान किया। फिल्म ‘लेडी देवदास’ के पोस्टर विमोचन और तीन प्रतिभागियों को अभिनय का अवसर मिलने से कार्यक्रम का माहौल खासा उत्साहपूर्ण रहा।
आयोजकों ने कहा कि इंडियन ट्रेलब्लेज़र का उद्देश्य प्रतिभाओं को पहचान दिलाकर उन्हें नए अवसरों से जोड़ना है। इस पहल के तहत प्रतिभागियों को फैशन, मनोरंजन और फिल्म जगत में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!