पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भीलवाड़ा के प्रतापनगर पुलिस थाना में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की अनुराधा झा, शिल्पी सिंह एवं पूनम झा ने थाना सीआई सुनील जी सहित थाने में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। पुलिसकर्मियों ने भी बहनों के स्नेह और सम्मान को स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन पुलिस और समाज के बीच स्नेह एवं विश्वास का संदेश देने वाला रहा।
पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भारतीय सेना में क्लर्क पद पर कार्यरत अभिषेक यादव, पिता श्री रमेश यादव एवं माता श्रीमती मीरा यादव का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रजनीश वर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अनुराधा झा ने पाग पहनाकर तथा शिल्पी सिंह ने माला पहनाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में समिति की सम्मानित सदस्य सविता कुशवाहा पूनम झा एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।