बरकत नगर में चला बुलडोजर

राजस्थान हाईकोर्ट की फटकार के बाद जागे नगर निगम ने बुधवार सुबह बरकत नगर में सड़क चौड़ी करने की कवायद शुरू की। कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने जहां निगम जाप्ते के पहुंचते ही खुद निर्माण हटाना शुरू कर दिया, वहीं कई व्यापारी विरोध स्वरूप बुलडोजर के सामने लेट गए। इस बीच बरकत नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय मेहता बेहोश हो गए। निगम आज महेश नगर फाटक से बरकत नगर चौराहे के बीच निर्माण ध्वस्त करेगा। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने बरकत नगर की मुख्य सड़क को 40 फीट चौड़ा करने का आदेश दिया था।

400 पुलिसकर्मी तैनात

कार्रवाई के लिए महेश नगर, गांधी नगर, बजाज नगर, आदर्श नगर और जवाहर नगर थाना पुलिस का जाप्ता और पुलिस के आलाघिकारियों के साथ एडीएम भी मौके पर मौजूद हैं। निगम जोन कमिश्नर, सतर्कता अघिकारी और निगम के सतर्कता दस्ते के साथ करीब 400 पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है।

निगम ने चार बुलडोजर, आधा दर्जन ट्रक, तोड़फोड़ के लिए करीब पचास मजदूर और अन्य संसाधन मौके पर लगाए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र में बेरिकेटिंग की गई है। पुलिस ने लोगों को क्षेत्र में आने से भी रोक दिया है।

error: Content is protected !!