राजनेता और राजनीति पागल हो गए : कटारिया

BHILWARA-मूलचंद पेसवानी- भीलवाड़ा/ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि राजनेता और राजनीति पागल हो गए हैं। वोटों के पीछे देश को बर्बाद करने के लिए लोग जुटे हैं। 65 साल में हमने ((नेताओं ने)) देश को खाक कर दिया। हालांकि सब नेता बेईमान नहीं होते।
कटारिया गुरुवार दोपहर भाजपा की जनजागरण यात्रा के समापन पर आमसभा में बोल रहे थे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने की घोषणा के बाद वे पहली बार यहां आए। धुंवाला से 22 किमी का सफर कर पदयात्रा कलेक्ट्रेट पहुंची। वहां आमसभा हुई। इसका आयोजन आसींद व गुलाबपुरा में सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं के संबंध में प्रशासन की दमनकारी नीति के विरोध में किया गया। आधा घंटे के भाषण में कटारिया आक्रामक रहे। उन्होंने पुलिस को तो क्लीनचिट दी। पर कांग्रेस, कांग्रेस नेताओं, कलेक्टर व नौकरशाही पर खूब गुस्साए। वे बोले, कांग्रेस से दोस्ती के कारण संघ को कुचलने की नीयत बनाई तो सबसे पहले उनसे वे टकराएंगे। कटारिया 2जी स्पेक्ट्रम सहित भ्रष्टाचार, जिंदल ग्रुप को खान आवंटन, बांग्लादेशी घुसपैठ, सड़कें चौड़ी करने के नाम पर मकान तोडऩे, भीलवाड़ा क्लब प्रकरण आदि पर बरसे। पथ संचलन के रास्ते पर कटारिया ने कहा, क्या कोई वर्ग विशेष तय करेगा कि हम कौनसे रास्ते से निकलेंगे। उन्होंने कलेक्टर की कार्यशैली की न्यायिक जांच कराने तथा आसींद व गुलाबपुरा में कफ्र्यू मामलों की सीबीआई जांच की मांग की।
इससे पूर्व, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बहेडिय़ा ने जरूरत पडऩे पर जेल भरो आंदोलन की घोषणा की। पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, रामलाल गुर्जर, शिवजीराम मीणा सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
प्रशासन के खिलाफ भाजपा की हुंकार
BHILWARA2 BHILWARA1भीलवाड़ा। गुलाबपुरा, आसीन्द एवं हुरड़ा में हुए उपद्रव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने गुरूवार को जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रशासन पर दमनकारी नीतियां अपनाने एवं निर्दोष्ा लोगों को प्रताडित करने का आरोप लगाते हुए पार्टी के नेताओं ने जनजागरण रैली एवं सभा के माध्यम से हुंकार भरी। कलक्ट्रेट के बाहर करीब दो घंटे चली सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया ने जिला कलक्टर एवं प्रशासन की नीतियों पर प्रहार करते हुए उन पर जिले में सद्भाव बिगाड़ने का दोष्ाी होने का आरोप लगाया।
कटारिया ने कलक्टर औंकार सिंह की कार्यश्ौली की न्यायिक जांच कराने एवं गुलाबपुरा-आसीन्द प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को विधानसभा में भी इस बारे में जवाब देना होगा। उन्होंने करीब 35 मिनट के उद्बोधन में राजनेताओं एवं राजनीतिक दलों की नीतियों पर भी कटाक्ष करते हुए लोगों से ही जागरूक होकर अन्याय का विरोध करने का आह्वान किया। उन्होंने अघिकतर वक्ताओं की कलक्टर को हटाने की मांग से अलग रूख अपनाते हुए कहा कि कलक्टर को नहीं बदलकर कांग्रेस की जड़ों में तेजाब डालने का काम करने दिया जाए।
उन्होंने शहर में रोड चौड़े करने के नाम पर घरों को उजाड़ने की कार्रवाई को अनुचित बताया। सभा को वरिष्ठ नेता कालूलाल गुर्जüर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष्ा बहेडिया, विधायक विटलशंकर अवस्थी, शिवजीराम मीणा, रामलाल गुर्जर, करतार सिंह, हरजीराम गुर्जर सहित पार्टी के कई नेताओं ने सम्बोघित किया। वक्ताओं ने जिन्दल को खान आवंटन, मेवाड़ टेक्सटाइल मिल की नीलामी एवं डालडा मिल बेचने के मुद्दे पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सरकार, कांग्रेस नेताओं एवं जिला प्रशासन को घेरा। सभा के दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी होती रही। संचालन भाजपा जिला महामंत्री कैलाश काबरा ने किया।
खड़ाऊ राज
कटारिया, विधायक अवस्थी ने सांसद सीपी जोशी पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां खड़ाऊ राज कायम हो गया है। जोशी के नजदीकी दो-तीन नेता एवं प्रशासन के कुछ अघिकारी फैसले थोप रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर दूरी बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जोशी के डर से यह केन्द्रशासित प्रदेश बन गया है।
प्रस्ताव पारित
सभा में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव पारित किया कि निर्दोष्ाों को प्रताडित नहीं किया जाए। प्रकरणों की निष्पक्ष जांच हो। भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं व अफसरों के खिलाफ कार्रवाई हो।
उठा पारसदेवी प्रकरण
कई वक्ताओं ने पारसदेवी की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग फिर उठाई। उन्होंने चेताया कि ऎसा नहीं करने तक यह प्रकरण खत्म नहीं होगा।
पुलिस निशाने पर नहीं
कटारिया सहित अघिकतर वक्ताओं ने पुलिस के रूख की सराहना की। उन्होंने आसीन्द में पुलिस पर हमला करने वालों को गिरफ्तार नहीं करने के लिए प्रशासन के दबाव को जिम्मेदार बताया।
अब जेल भरो आंदोलन
जिलाध्यक्ष बहेडिया ने निर्दोष्ा लोगों की गिरफ्तारी नहीं रूकने पर आंदोलन जारी रखने की घोष्ाणा की। उन्होंने कहा कि हालात नहीं सुधरने पर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
बदले-बदले समीकरण
वसुंधरा राजे एवं कटारिया के एकसाथ आने का असर भीलवाड़ा में भी दिखा। अब तक जिला संगठन के कार्यक्रमों से दूरी बनाकर रखने वाले कई वसुंधरा समर्थüक भी सक्रिय दिखे।
जोश के 6 घंटे, 22 किलोमीटर
माण्डल. अब तक गाडियों में ही चलते दिखने वाले नेता चुनाव की घोष्ाणा से पहले ही पैदल यात्रा कर रहे थे। मौका चुनाव प्रचार नहीं, बल्कि गुलाबपुरा-आसीन्द प्रकरण में प्रशासन पर दमन की नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए भाजपा की ओर से निकाली गई जनजागरण पदयात्रा का था।
धुवालां में सुबह करीब 8.30 बजे हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद शुरू हुई पदयात्रा 22 किलोमीटर का सफर तय कर दोपहर 2.30 बजे कलक्ट्रेट पहुंचने तक मार्ग पर कार्यकर्ता प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। भाजपा एवं उससे जुड़े सहयोगी संगठनों ने पदयात्रियों के स्वागत में जगह-जगह तोरणद्वार लगाए और पुष्प भी बरसाए।
जिलाध्यक्ष सुभाष्ा बहेडिया, विधायक रामलाल गुर्जर, विटलशंकर अवस्थी, शिवजीराम मीणा, वरिष्ठ नेता कालूलाल गुर्जर की अगुवाई में कार्यकर्ता पदयात्रा में जुड़ते गए। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के साथ पार्टी के अन्य प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता एवं पदाघिकारी भी पदयात्रा में शामिल रहे। पदयात्रा में आसीन्द, गुलाबपुरा, माण्डल सहित जिले के हर क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्ग में कुछ स्थानों पर पदयात्रियों के विश्राम की व्यवस्था भी पार्टी स्तर पर की गई।
कारवां बनता गया
पदयात्रा शुरू पर भीड़ कम थी।जैसे-जैसे पदयात्रा आगे बढ़ती गई, कार्यकर्ता जुड़ते गए। भीलवाड़ा में पहुंचने तक सैकड़ों कार्यकर्ता जुड़ गए। इसके साथ ही जोश का पारा भी बढ़ता गया। प्रशासन के साथ सांसद सीपी जोशी एवं कांग्रेस के अन्य नेता भी नारेबाजी करने वालों के निशाने पर रहे। यात्रा के दौरान माण्डल के पास राजमार्ग पर आवागमन थम गया। राजमार्ग पर पुलिस ने बेरीकेट्स लगा कर आवागमन को रोक दिया। इससे सड़क पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई।

error: Content is protected !!