ऐसा मचा बवाल कि क्या जनता, क्या नेता और क्या पुलिसवाले

indira bazarजयपुर.इंदिरा बाजार व इसके उप मार्गीय बाजारों के लिए सिंहद्वार से सटे मैदान पर बन रही पार्किग पर शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। निगम की टीम जैसे ही काम करने पहुंची, कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। वे यहां पार्किग के बजाय खेल मैदान बनाना चाहते हैं। पुलिस से झड़प भी हुई। तनाव बढ़ने पर पार्किग का निर्माण रोक दिया गया। अब आम सहमति बनाने के लिए शनिवार को सुबह11 बजे ट्रैफिक मुख्यालय (यादगार) में मीटिंग होगी।

सिंहद्वार पार्किग : एक पक्ष पार्किग की बजाय खेल मैदान चाहता है, पार्षद के साथ पार्किग का काम शुरू करने पहुंची टीम तो हुआ विवाद, नौबत हाथापाई तक पहुंची, तनाव बढ़ा तो पार्किग का निर्माण कार्य रोका, निर्माण सामग्री पुलिस ने उठवाई..अब आम सहमति बनाने के लिए कल सुबह 11 बजे यादगार में मीटिंग होगी।
error: Content is protected !!