कांग्रेस ने महिलाओं को ही दिया झांसा- भाजपा

bjp logoराजसमन्द |  भारतीय जनता पार्टी ने कुंवारिया में हुए महिला कांग्रेस सम्मेलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की कार्यक्रम का संयोजन करने वाले रेलमगरा महानरेगा कार्यक्रम अधिकारी लेहरूलाल अहीर को तुरंत प्रभाव से कार्यमुक्त कर उनके खिलाफ उपयुक्त कार्यवाही करनी चाहिए भाजपा ने कहा की पूर्व में भी अहीर खुले रूप से कांग्रेस के चुनाव कार्यक्रमों में भाग लेते रहे हे और जिला कलेक्टर को शिकायत  के बावजूद आज दिन तक कार्यवाही नहीं हुई | भाजपा ने कहा की महिला दिवस पर कांग्रेस ने महिलाओं को ही झांसा दिया हे अधिकांश समय महिला शक्तिकरण की जगह कांग्रेस नेता सत्ता में वापसी की तरकीबे बताते रहे | भाजपा ने कहा की  सम्मेलन में नरेगा श्रमिकों को एकत्र किया गया वही सरकारी साधनों व रोडवेज बसों का भी जमकर दुरपयोग कियागया |

– मधु प्रकाश लढढा

error: Content is protected !!