रेपिस्ट को लेने केरल जाएगी जयपुर पुलिस

mohantiजयपुर। जयपुर पुलिस की एक टीम पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के बेटे बिट्टी मोहंती की पहचान करने और उसे हिरासत में लेने के लिए केरल जा सकती है। मोहंती ने 2006 में एक जर्मन महिला से बलात्कार किया था। इस मामले में उसे दोषी करार दिया गया था। पैरोल पर रिहा होने के बाद वह फरार हो गया था। उसे केरल पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम जल्द केरल के लिए रवाना नहीं हो सकती क्योंकि जयपुर से केरल जाने के लिए परिवहन के पर्याप्त विकल्प नहीं है।  लालकोठी थाने के पुलिस अधिकारी संपत सिंह ने बताया कि रविवार को एक पुलिस इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल केरल के लिए रवाना हो सकते हैं।

हम वायुमार्ग या ट्रेन रूट के जरिए टीम भेजने पर विचार कर रहे हैं। मोहंती ओडिशा के पूर्व डीजीपी बीबी मोहंती का बेटा है। 21 मार्च 2006 को उसने अलवर में जर्मन महिला से बलात्कार किया था। 12 अप्रेल 2006 को उसे दोषी करार दिया गया था। नवंबर 2006 में उसे सात साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

सिंह ने बताया कि शुक्रवार को केरल पुलिस ने जानकारी दी थी कि उसने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह मोहंती लग रहा है। वह त्रावणकोर के स्टेट बैंक में काम कर रहा था। केरल पहुंचने पर ही हम उसकी पहचान की पुष्टि कर सकते हैं। मोहंती अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल पर रिहा हुआ था। इसके बाद से वह कहां है,इसकी कोई जानकारी नहीं है।

जब मोहंती ने जर्मन महिला से रेप किया था उस वक्त उसके पिता फायर,होम गार्ड डिपार्टमेंट में डायरेक्टर जनरल थे। उन पर बेटे को भगाने में मदद का आरोप है। बेटे के भागने में मदद करने पर जनवरी 2008 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिन पुलिस हिरासत में रहने के बाद वह जमानत पर रिहा हो गए थे।

error: Content is protected !!