जयपुर । राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित कार्यालय ’’अकादमी संकुल’’ परिसर में बुधवार दिनांक 13 मार्च, 2013 को मासिक साहित्यिक (अदबी) गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्यकार श्री रमेष रंगानी ने की। गोष्ठी में सर्व श्री कन्हैया अगनानी ने कहानी ’’दब्बे में ठिकिरियूं’’ केवलराम ने लघु कथा ’’सावा तोता’’, मोहनलाल दुसेजा ने कविता ’’आयो होली अ जो त्यौहार’’, किशोर कुमार वरियानी ने लेख ’’असांजी बोली, भाषा ऐं संस्कृति अ जो छा थीन्दो’’, धन्नूमल वंजानी ने कहानी ’’हिक जो संकटु सभिनी खे भारी पई सघे थो’’, गोबिन्द राम खेमचंदानी ने वार्ता ’’सिन्धी कहावत भगवानु छल खर्चु वधाए’’, एन0 डी0 मूलचंदानी ने वार्ता ’’वक्तु वदो बलवानु’’, सोहनलाल थदानी ने लघु नाटिका ’’लड़ाई झगिड़ा’’ डा0 खेमचंद गोकलानी ने कविता ’’कजे छा’’ एवं रमेष रंगानी ने वार्ता ’’मुहिजो पहिरियों दींह साहुरनि में’’ प्रस्तुत की।
गोष्ठी में अकादमी अध्यक्ष श्री नरेश कुमार चन्दनानी तथा सिन्धी भाषी साहित्यकार, लेखक, कवि, पत्रकार आदि उपस्थित थे। अकादमी सचिव ने उपस्थित साहित्यकारों का आभार प्रकट किया।
– दीपचन्द तनवाणी