तीन दिन में जमा कराओं राशि.. वरना पालिका के खाते होगें सीज

इनकमटेक्स विभाग ने पालिका को दिया अल्टीमेटम,जांच में कई अनियिमिता आई सामने, मचा  हडकंप, नगर पालिका में हुई कार्रवाई
14JHP3जहाजपुर / जिन ठेकेदारों ने नगर पालिका में निर्माण का कार्य किया,जिन लोगो ने पालिका ने विभिन्न उपकरणों की सप्लाई की उन लोगो का टेक्स पालिका द्वारा नियमानुसार काटने के बाद भी टेक्स विभाग में जमा नही कराया गया। पालिका द्वारा १२ लाख १३ हजार से अधिक राशि लोगो द्वारा वसूल की गई मगर टेक्स विभाग में जमा नही कराया। यह खुलासा हुआ इनकम टेक्स विभाग द्वारा पालिका में अचानक की गई छापे की कार्रवाई के दौरान। अब टेक्स विभाग ने पालिका क ो स्पष्ट चेतावनी दी कि उक्त राशि मय पेनेल्टी के करीब १५ लाख रूपए तीन दिन में जमा करा कर रसीद प्राप्त कर ले वरना पालिका के सभी तरह के खाते सीज कर लिए जाएगें। टेक्स विभाग की कार्रवाई से पालिका में हडकंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार  आयकर विभाग के  इंसपेक्टर पंकज शर्मा के नेतृत्व में दो सदस्य दल जिसमें एएओ ओझा शामिल थे।पालिका कार्यालय पहूंचे आरे दस्तावेज को टटोला तो वर्ष २००६ से लेकर आज तक कई वित्तिय अनियमितता सामने आई। जांच में सामने आया कि विभिन्न निर्माण कार्यो, सेवा करो वअ न्य टीडीएस की कटोतियां ठेकेदारों व सप्लायर्स से कर ली गई। पालिका द्वारा १२ लाख १३ हजार रूपए की राशि जो टेक्स विभाग में जमा होनी थी वह जमा नही हुई। इसे उन्होने गंभीर माना। उन्होने नगर पालिका के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से बकाया राशि मय पेलेल्टी तीन दिन में जमा कराने की चेतावनी देते हुए क हा कि यदि ऐसा नही किया गया तो पालिका के सारे खाते सीज कर लिए जाएगें।
गहनता से होगी जांच
इस दौरान जांच में कई तरह की अनियमितता सामने आई। इस दल ने पिछले वर्षो का समस्त रिकार्ड अपने साथ ले जाकर गहन छानबीन करने की बात कही। कई गंभीर वित्तिय अनियमितताए सामने आने पर केश, निर्माण तथा लेखा संबंधी रिकार्ड साथ ले गए। बताया जाता है कि वर्ष २००६ से लेकर आज तक किए गए भुगतानों की पत्रावलिया इस दल द्वारा ले जाई गई। इसकी जांच गहनता से किए जाने का निर्णय लिया गया। बताया जाता है कि गहनता से जांच किए जाने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पालिका में किस तरह की कितनी राशि की अनियमितता है। इस छापे से पालिका कर्मचारी सहमे हुए नजर आ रहे है।
कर्मचारियों का भी जमा नही टेक्स
प्रांरभिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि पालिका के कर्मचारियों इनक म टेक्स भी जमा नही हो रहा है। बताया जाता है कि पालिका के कई कार्मिक इनकम टेक्स के दायरे में आ रहे है। पालिका द्वारा कटौती की जा रही है मगर इनका टेक्स जमा नही हो रहा है। उन्होने फार्म सख्ंया १६ की पूर्ति करने के भी निर्देश दिए। बताया जाता है कि लंबे समय से पालिका कर्मचारी अपनी तनखाह उठा रहे है ओर इनकम टेक्स के दायरे में आने के बाद भी कुछ कर्मचारियों के टेक्स कट ही नही रहे है।
पालिका में मचा हडकंप
पालिका में इस तरह की कार्रवाई से हडकंप मच गया कई कर्मचारी तो इस कार्रवाई के बाद से ही अपने को बचाने की जुगत करने लगे तो पालिका के कार्यवाहक ईओं को भी जानकारी मिलने पर देवली से जहाजपुर आए।
बचते रहे,टरकाते रहे
टेक्स विभाग केे कर्मचारी मिडिय़ाकर्मियों से बचते बचाते रहे। स्पष्ट रूप से जानकारी देने में भी आनाकानी की। काफी देर बाद फोटो खिचंवाने को तैयार हुए। इस कार्रवाई को  बेहद ही गोपनीय रखने का प्रयास किया गया। उन्होने ओपचारिक रूप से कोई जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि उन्होन जयपुर ओर दिल्ली के अपने अधिकारियों केा जानकारी दे दी।
पालिका कर्मियों में खौफ
इस कार्रवाही के बाद भू माफियाओं पर भी शिंकजा कसने वाला है नगर के एक बड़े भू-माफिया के खिलाफ एक व्यक्ति ने एंटी क्रसप्शन ओर सीबाईआई को दस्तावेज भेजे है। पिछले कई दिनो ंसे एससीडी के छापे क ी बात भी सुनी जा रही है। इस बात को लेकर नगर पालिका के कार्मिको में भी खौफ नजर आ रहा है।
पराए धन पर कर रहे ऐश
पालिका पर की गई कार्रवाई से तो स्पष्ट हो गया कि पालिका द्वारा इनकम टेक्स ओर सेल टेक्स विभाग में किसी तरह की राशि जमा नही कराई जा रही है। इन दोनो विभागों की जमा राशि को संबंधित विभाग में जमा न करवा कर पालिका अपने काम में लेकर अपने लिए राशि का खर्च कर ऐश कर रहे है।
-मूलचंद पेसवानी

error: Content is protected !!