भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक ने कहा कि पूर्वात्तर भारत की स्थिति विस्फोटक बनी हुई है। यह इस्लामी आतंकवादी समूहों का केन्द्र बनता जा रहा है। पाकिस्तान और बांगलादेश के गुप्तचर अधिकरण आतंकवादी समूहों को सक्रिय सहायता दे रहे हैं। पूर्वात्तर भारत में अवैध बांगलादेशीयों की संख्या में भारी वृद्धि और बड़े स्तर पर ईसाई धर्मान्तरण के कारण देश की अखण्डता को गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
किरण नें कहा कि आतंकी समूह परिष्कृत एवं जटिल हथियारों की तस्करी, नकली नोटों का प्रचलन बढ़ाने, मादक पदार्थों के व्यापार, तोड़फोड़ करने, सशस्त्र बलों पर हिंसक प्रहार करने, उद्योगपतियों, व्यापारियों और ठेकेदारों से अवैध कर वसूली में संलिप्त है। तुष्टिकरण एवं सत्ता के अंध लालच में केन्द्र सरकार क्षेत्र की गंभीर परिस्थितियों की अनदेखी कर रही है। शेष भारत में पूर्वात्तर की परिस्थितियों के बारें में जानकारी का अभाव है। बांगलादेश भारत विरोधी समूहों का बड़ा केन्द्र बनता जा रहा है।
किरण नें कहा कि बांगलादेश, पाकिस्तान और चीन के साथ संबंधों में राष्ट्रीय हितों की बलि देने की दुर्बलता के कारण ही समस्याएं जटिल हो रही है। केन्द्र सरकार 2011 की जनगणना के आंकड़े भी देश के सामने रखने का साहस नहीं कर पा रही है।