उदयपुर। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण माहेश्वरी नें कहा कि भाजपा की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एक तिहाई से अधिक स्थानों पर महिलाओं को अवसर दिया गया है। यह महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ानें का सार्थक प्रयास है। किसी भी अन्य दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महिलाओं की इतनी सम्मानजनक स्थिति नहीं है। यह महिला सशक्तिकरण की एक ठोस पहल है।
किरण नें महिलाओं को अधिकतम भागीदारी देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह एवं केन्द्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान भाजपा की मुख्य प्राथमिकता है। भाजपा नें गांव से लेकर केन्द्र स्तर तक संगठन की सभी इकाईयों में एक तिहाई स्थान महिलाओं को देकर देश के समक्ष एक आदर्श रखा है। महिला हितों की सबसे विरोधी कांग्रेस पार्टी है। इसकी पाखंडी नीतियों के कारण ही विधायिका में महिला आरक्षण का विधेयक पारित नहीं हो पा रहा है।
कांग्रेस हताश एवं कुंठित: किरण माहेश्वरी
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण माहेश्वरी नें कहा कि वसुंधरा जी के नेतृत्व में होने वाली सुराज संकल्प यात्रा के प्रति जनता में भारी समर्थन है। कांग्रेस के भ्रष्ट, निकम्मे और दिशाहीन शासन के कारण जनता त्रस्त है। यह यात्रा जनरोष को मुखर करने का प्रभावी माध्यम बन कर उभर रही है। इस कारण कांग्रेस हताश व कुंठित होकर भाजपा पर अमर्यादित टिप्पणीयां कर रही है। सत्ता खोने के भय के कारण कांग्रेसी नेताओं की नींद उड़ गई है।
किरण नें कहा कि विगत एक सप्ताह से वे राजसमंद का व्यापक भ्रमण कर सुराज संकल्प यात्रा की ऐतिहासिक सफलता के लिए जनजागरण कर रही है। राजसमंद नगरीय क्षेत्र और ग्रामीण अंचलों में यात्रा को लेकर जनता में भारी उत्साह दिखा है। थोथी घोषणाओं के साथ कांग्रेस एक बार फिर जनता को भ्रमित करने का दांव खेल रही है। किन्तु अब जनता जाग चुकी है। वह कांग्रेस की देश विरोधी मानसिकता को पहचान गई है।