राजसमंद। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी विगत एक सप्ताह से राजसमंद जिलें में सुराज संकल्प यात्रा की सफलता के लिए गांव गांव भ्रमण कर रही है। इससे कार्यकर्ताओं में यात्रा की सफल बनाने के लिए भारी उत्साह और उर्जा का संचार हो गया है। किरण यात्रा प्रबंधन की छोटी से छोटी व्यवस्था की भी पुरी जानकारी ले रही है। व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहे, इसका पुरा प्रयास किया जा रहा है।
किरण नें कहा कि सुराज संकल्प यात्रा का शुभारंभ जिले के चारभुजाजी से करके वसुंधरा राजे नें मेवाड़ का मान बढ़ाया है। इससे सभी भाजपा सदस्यों का इसकी ऐतीहासिक सफलता के लिए विशेष दायित्व बनता है। मेवाड़ में भाजपा की शत प्रतिशत सफलता ही हमारा संकल्प है। कांग्रेस के सुशासन के कारण जनता त्रस्त और भ्रष्टाचारी मस्त है। बहु बेटियों का सम्मान सुरक्षित नहीं है। दवा खरीद में करोड़ो का घपला हो रहा है। औषधियों के नाम पर जनता को विष बांटा जा रहा है। मंहगाई नें जन साधारण का जीवन नरक बना दिया है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।
किरण नें कहा कि राजस्थान के विकास के लिए वसुंधरा राजे जैसी दूरदर्शी, संवेदनशील एवं जनता के कष्टों को समझने वाली नेता की आज सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह यात्रा जनता के साथ सीधे संवाद के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने दावा किया कि चारभुजा और कांकरोली की सभाएं जन भागीदारी के सभी कीर्तिमान ध्वस्त कर देंगी। राजस्थान से भ्रष्ट एवं निकम्मी कांग्रेस की विदाई का शंखघोष 4 अप्रेल को चारभुजाजी की पावन धरा से होगा।