वसुन्धरा ने किया आदिवासी महिलाओं के साथ आत्मसात

vasundhara 1धरियावाद/प्रतापगढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने अपनी यात्रा के छठे दिन की शुरूआत आदिवासी महिलाओं के साथ आत्मसात कर की।
श्रीमती राजे ज्यों ही रथ में सवार होेने लगी तो एक आदिवासी बाला प्रियंका मीणा ने उनसे आकर निवेदन किया, कि कुछ आदिवासी महिलाएं उनसे मिलना चाहती है। यह सुनकर श्रीमती राजे रथ में चढ़ने की बजाय आदिवासी महिलाओं के बीच चली गई। जहां उन्होंने आदिवासी महिलाओं के साथ बैठकर लम्बी चर्चा की।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने इन महिलाओं से पूछा कि लड़कियों को स्कूल भेजती हो या नहीं, तो अधिकांश महिलाओं ने इनकार किया। उन्होंने बताया कि पैसे के अभाव में वे अपनी बच्चियों को नहीं पढ़ा सकती। इस पर वसुन्धरा ने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में बालिका शिक्षा मुत कर दी थी।
इसलिये बच्चियों को वे जरूर स्कूल भेजे। राजे ने इन महिलाओं का हौसला भी बढ़ाया कि मैं महिला होकर इस मुकाम तक पहुंच सकती हूं, तो आदिवासी बच्चियां क्यों नहीं। इसलिये अपनी बच्चियों को स्कूल भेजो, ताकि वे पढ़ लिखकर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन कर सके।

फिर शुरू करेंगे भामाशाह नारी सशक्तिरकरण योजना-वसुन्धरा
झडोली/धरियावद (प्रतापगढ़)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि उन्होंने महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए अपनी भाजपा सरकार के समय भामाशाह महिला सशक्तिरकण योजना शुरू की थी। जिसका लाभ 50 लाख परिवारों को मिलता, लेकिन इस सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली दुनिया की पहली इस बड़ी योजना को बंद कर दिया। इसलिये प्रदेश की महिलाएं इस सरकार से हिसाब चुकता करेंगी और दिसम्बर 2013 में भाजपा की सरकार बनायेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही वे इस योजना को वापस शुरू करेंगी। श्रीमती राजे धरियावद तहसील के झडोली गांव में ग्रामीण महिलाओं को सम्बोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि ये सरकार महिला विरोधी हैं किसी कारण प्रदेश में बढ़ रही महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर विराम नहीं लग रहा। आज महिलाओं का घर से निकलना भी दुष्वार हो गया है। अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।
उनके साथ नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, सांसद दुष्यंत सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण माहेश्वरी, राष्ट्रीय सचिव भूपेन्द्र यादव मौजूद थे।

आठवीं कक्षा में पास करने का फरमान बिगाड़ रहा है बच्चों के अरमान
पुंजपुर/डूंगरपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि आठवीं कक्षा में सब बच्चों को पास करने का सरकारी फरमान देश की भावी पीढ़ी को आगे बढ़़ने से रोकने का कांग्रेसी षड़यंत्र हैं। कांग्र्रेस नहीं चाहती कि हमारा नौजवान आगे बढ़े, क्योंकि कांग्रेस को सबसे ज्यादा खतरा आज की युवा पीढ़ी से ही है। जो 60 साल के कांग्रेसी भ्रष्ट तंत्र को तोड़ना चाहती है। श्रीमती राजे डूंगरपुर जिले के पुंजपुर कस्बे में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि मुल्क से अशिक्षा दूर हो। क्योंकि अशिक्षा के वातावरण में लोगों को गुमराह करने में कांग्रेस को ज्यादा आसानी रहेगी। लोग पढ़-लिखकर समझदार हो जायेंगे, तो कांग्रेस के झांसे में नहीं आयेंगे। इसलिये हमारे बच्चों का भविष्य चौपट करने के लिए कांग्रेस सरकार ने आठवीं तक की परीक्षाओं में सबको पास करने का कानून लागू कर दिया है।
खाली खजाने में कहां से आया पैसा
वसुन्धरा राजे ने कहा है कि पिछले साढे़ चार सालों से ये सरकार खजाना खाली की रट लगा रही थी। कह रही थी कि हमारी जेब फटी हुई है कैसे कराये विकास। लेकिन अब चुनाव आ गये तो जो सरकार अपना खजाना खाली बता रही थी, उसके पास एकाएक इतना पैसा कहां से आ गया। सरकार योजनाओं के बहाने जो पैसा प्रदेश की जनता में बांट रही है वो जनता के खजाने का ही पैसा है। उसमें सरकार का कोई अहसान नहीं है। इसलिये जनता को ये पैसा सहर्ष ले लेना चाहिए।
किसानों के टेम्प्रेरी कनेक्शन बंद
श्रीमती राजे ने कहा है कि हमारे समय में किसानों को टेम्प्रेरी कनेक्शन दिये जाते थे, लेकिन इस सरकार ने इन्हें बंद कर दिया है। क्योंकि यह सरकार किसान विरोधी है। आज पूरा प्रदेश का किसान महंगे और नकली खाद बीज से परेशान है। उसे अपनी लागत का मूल्य भी नहीं मिल पा रहा। आज जो मुत दवा का जो ढोली पीटते हैं, लेकिन अस्पतालों में डॉक्टर ही नहीं है, तो मुत दवा लिखेगा कौन? स्कूलों में अध्यापक नहीं है, बच्चों को पढ़ायेगा कौन?

कांग्रेस सरकार ने आम लोगों का नहीं सोनिया का भला किया
पुंजपुर/डूंगरपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आम लोगों का नहीं, कुछ खास लोगों का ही भला किया है। सोनिया गांधी के परिवार को कोड़ियों में जमीने दिलवा दी। जोधपुर के जयनारायण विश्वविद्यालय में बैक डोर से अपने रिश्तेदारों को एन्ट्री करवाकर नौकरियां दिलवा दी। जोधपुर में ही अपने रिश्तेदारों को खाने आवंटित कर। उन्हें मालामाल कर दिया। श्रीमती राजे डूंगरपुर जिले के पुंजपुर कस्बे में बोल रही थी।
उन्होंने कहा कि ये सरकार जनहित के नहीं परिजन हित के काम करती है। पूरी की पूरी सरकार ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इसलिये साढे़ चार साल तक इस सरकार ने प्रदेश के विकास में कोई रुचि नहीं दिखाई। ये तो खुद का विकास करती रही। जिस प्रदेश को हमने बीमारू के श्रेणी से निकालकर देश के अग्रणी प्रदेशों में शुमार करवा दिया था, उसे वापस फिर से इस सरकार ने गड्डे में डाल दिया है। पिछडे़पन के उस गड्डे से निकालकर प्रदेश को वापस विकसित प्रदेश बनाने में बहुत कठिनाई होगी। ये काम अकेली वसुन्धरा नहीं कर सकती, इसके लिए आप सबको मिलकर भाजपा की सरकार बनानी होगी, तब जाकर हम सब मिलकर राजस्थान को नया और विकसित देश बना पायेंगे।

error: Content is protected !!