वसुन्धरा सा अभिनन्दन शायद ही किसी नेता का हुआ हो

vasundhara 1बांसवाड़ा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे का बांसवाड़ा शहर में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। राजे को देखने पूरा शहर उमड़ पड़ा। ज्यों ही राजे शहर के बीचों बीच खासतौर पर बनाये गये कमल के फूल की आकृति के रिवाल्विंग स्टेज पर चढ़ी, बांसवाड़ा वासियों ने फूलों की बरसात से उनका अभूतपूर्व अभिनन्दन किया। राजे रिवाल्विंग स्टेज से जिधर भी घूमी उधर ही लोगों ने न केवल नारे लगाकर उनका अभिनन्दन किया बल्कि फूलों की बरसात कर आज के दिन को एक अच्छी यादगार बना दिया। हालात ये थे कि राजे को देखने गांधी मूर्ति मैदान में लोगों का रैला इस कदर आया कि एक बार तो पुलिस की भी सांसे फूल गई। सम्बोधित करने के बाद राजे को मंच से अपने वाहन तक पहुंचने में आधा घण्टा लग गया।
गांधीमूर्ति मैदान में राजे को देखने और सुनने महिलाएं और युवा भी भारी तादाद में थे। राजे ने बोलना शुरू किया तो वहां मौजूद जनसैलाब ने राजे तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है के नारों से गांधी मैदान गुंजा दिया। बांसवाड़ा में किसी भी नेता का ऐसा स्वागत पहली बार हुआ। राजे की सुराज संकल्प यात्रा ने ज्यों ही बांसवाड़ा शहर में प्रवेश किया युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोटर साईकिलों पर रथ की अगुवानी की। राजे के अभिनन्दन में बांसवाड़ा शहर दुल्हन की तहर सजाया गया। जगह-जगह तोरण द्वार बनाये गये, कदम-कदम पर उनका स्वागत किया। किसी ने चुनरी ओढ़ाई तो किसी ने माला पहनाई। लोग वसुन्धरा से हाथ मिलाने को बेताब रहे।
अपने स्वागत से अभिभूत राजे ने भी बांसवाड़ावासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे वागड़ की इस धरा का कर्ज कभी नहीं भूलेगी। जो प्यार और जो आशीर्वाद वागड़ ने उन्हें आज दिया है उसका कर्ज चुकाने का पूरा प्रयास करेंगी। इतना ही नहीं राजे ने कहा कि इतना प्यार और सम्मान उन्हें बहुत कम बार मिला। सच पूछो तो आज वे जनता के इसी प्यार में पागल है। आज फिर उन्होंने दोहराया कि इतना प्यार और इतना लाड पाकर वो निहाल हो गई है। इससे बड़ी दौलत उनके लिए और क्या हो सकती है।

अम्बेडकर जयन्ती पर राजे की शुभकामनाएं
जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
श्रीमती राजे ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के दलित एवं कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष किया। आज उनके आदर्शों का अनुसरण कर हम सबको समाज के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही दीनहीन और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्हांेने वैशाखी के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित की है।

error: Content is protected !!